Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

लोकतंत्र के उत्सव में बढ़ चढकर हिस्सा लेने का मौका प्रदान करेगा मतदान- उपजिलाधिकारी

संवाददाता 01-12-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20231201-WA0019

गाजीपुर।  भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दिनांक 27 अक्टूबर 2023 से 09 दिसम्बर 2023 तक चलने वाले लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 हेतु मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षित कार्यक्रम हेतु 18 वर्ष एवं उससे अधिक के युवाओ को मतदाता सूची से जोड़े जाने एवं जनमानस में जन जागरूकता लाये जाने हेतु उपजिलाधिकारी सदर प्रखर  विधान सभा तहसील सदर क्षेत्र अन्तर्गत सत्यदेव ग्रुप ऑफ कालेज एवं एस0एन0एस0के आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज भंवरा गाजीपुर में स्वीप कार्यक्रम अन्तर्गत 01 जनवरी, 2024 को 18 वर्ष छात्र-छात्राओं को नये मतदाताओं को जागरूक कर फार्म-6 भरकर मतदाता सूची में नाम पंजीकृत करने का काम किया गया । उपजिलाधिकारी सदर ने अपने सम्बोधन में कहा कि 18 वर्ष एवं उससे उपर की आयु पूर्ण कर चुके युवाओ को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराकर लोकतंत्र के उत्सव में बढ़ चढकर हिस्सा लेने तथा अपने पास पड़ोस एवं परिवाऱ के लोगो को मतदान के प्रति उनमें जागरूकता लाने की अपील की। उन्होने कहा कि 01 जनवरी 2024 को जिनकी आयु 18 वर्ष पूरी हो चुकी है उनका नाम मतदाता सूची में आना है और जो मृतक हो चुके है या जिनका नाम त्रृटिपूर्ण या गलत है, या नाम संशोधन कराना है। उनके लिए आयोग द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसकी समय सीमा 27 अक्टूबर 2023 से 09 दिसम्बर 2023 तक निर्धारित है। उन्होंने बताया कि पुनरीक्षण/विशेष अभियान के तहत 02 दिसम्बर व 03 दिसम्बर, 2023 तक विशेष अभियान चलाया जायेगा । उन्होने छात्र-छात्राओं से कहा कि अपने-अपने बूथ पर जाकर मतदाता सूची में बी.एल.ओ के माध्यम से आपका नाम जुड़वा सकते है, संशोधन करा सकते है या एक से अधिक विधान सभा मे नाम होने पर नाम हटवा सकते है।
उन्होने बताया कि मतदता सूची में नाम सम्मिलित कराने के लिए फॉर्म 6, मतदाता सूची से नाम कटवाने के लिए फॉर्म 7, नाम या अन्य किसी विवरण में संशोधन कराने के लिए फॉर्म 8 भरते हुए संचालित विशेष अभियान का लाभ उठा सकते हैं ।

उन्होंने सभी का आह्वान करते हुए कहा कि प्ले स्टोर के माध्यम से अपने अपने मोबाइल में वोटर हेल्पलाइन एप्प डाउनलोड करके अपने घर, से ही ऑनलाइन फॉर्म भरकर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन करने के लिए विशेष अभियान तिथियों में अपने-अपने मतदान केंद्रों/स्थलों पर उपस्थित होकर बीएलओ अथवा पदाभिहित अधिकारियों के पास अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं। इस अवसर पर विद्यालय से समस्त शिक्षक, शिक्षणेतर कर्मचारी एवं विद्यालय के छात्र-छात्राए शामिल रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: शिक्षक संघ ने की बैठक
Next: जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, 13 नामजद समेत कई पर मुकदमा

ब्यूरो 06-03-2026
CSF-Logo-500x280

भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, एक किशोर घायल

ब्यूरो 06-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को गाजीपुर में आयोजित होगी महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक

ब्यूरो 06-03-2026
IMG-20260306-WA0014

महिला दिवस को भव्य बनाने हेतु 08 मार्च को नेहरू स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता

ब्यूरो 06-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.