जमानिया। क्षेत्र के हेतिमपुर पुलिया के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 24 सड़क पर शुक्रवार की शाम करीब 8 बजे मोटरसाइकिल की टक्कर से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। जिसको प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासिनी 38 वर्षीया रिंकू देवी पत्नी जयप्रकाश शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपने मायके हेतिमपुर गांव निवासी भोला राम के घर आई हुई थी। शादी की रस्म पूरी करने के बाद देर शाम वह बड़ेसर गांव स्थित गंगा घाट से पैदल ही वापस अपने मायके लौट रही थी। इसी बीच राष्ट्रीय राजमार्ग 24 पर हेतिमपुर गांव स्थित पुलिया के पास गाजीपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल महिला को आस पास मौजूद लोगों ने किसी तरह से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गाजीपुर रेफर कर दिया गया। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ रविरंजन ने बताया कि महिला के सिर में गंभीर चोटें आई है। जिस कारण से रेफर किया गया है।
