Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

तीन राज्यों में जीत पर दिखी भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी

संवाददाता 03-12-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20231203-WA0015

जमानिया। राजस्थान,मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की जीत की खुशी को जमानिया नगर पालिका चेयरमैन जयप्रकाश गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कर साझा किया।

ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर चेयरमैन जयप्रकाश गुप्ता ने कहा कि विपक्ष का किया गया गठबंधन पूरी तरह से धाराशाही हो गया और निःसंदेह आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में ऐतिहासिक विजय के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी,लगातार तीसरी बार विश्व के लोकप्रिय नेता देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  बनेंगे। भारतीय जनता पार्टी के जमानिया नगर मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि यह पार्टी के कार्यकर्ता और जनता के आशीर्वाद की जीत है। जनता ने आशीर्वाद के तौर पर रिकार्ड मत देकर विजयी बनाया है। जिस प्रकार से उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुलडोजर चलाकर अपराधियों पर नकेल कसी है और अपराध कम करने का काम किया है। निःसंदेह तीनों प्रदेशों में भी बुलडोजर चलाकर अपराध कम करने की रणनीति चालू होगी।
इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष गणेश वर्मा,पूर्व अध्यक्ष श्री कुमार वर्मा,जिला सहसंयोजक संजय जयसवाल, आईटी सेल  संयोजक संजीत यादव,सुनील गुप्ता,सोनम शर्मा, पुस्पा निषाद,राजू पाण्डेय,दिना यादव,गुलाम जिलानी, सभासद राकेश कुमार,अंजनी गुप्ता,मोहन राम,रोहित शर्मा,टुन्नु राजा आदि भारतीय जनता पार्टी नगर के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: चोरी की घटना में पंजीकृत हुए अभियुक्तगण की सफल गिरफ्तारी
Next: अतिक्रमण को लेकर दुकानदारों में मची रही खलबली

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, 13 नामजद समेत कई पर मुकदमा

ब्यूरो 06-03-2026
CSF-Logo-500x280

भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, एक किशोर घायल

ब्यूरो 06-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को गाजीपुर में आयोजित होगी महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक

ब्यूरो 06-03-2026
IMG-20260306-WA0014

महिला दिवस को भव्य बनाने हेतु 08 मार्च को नेहरू स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता

ब्यूरो 06-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.