Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बहुजन सोच एवं समता मुलक समाज के प्रणेता थे डॉ भीम राम अंबेडकर -सुनील राम

संवाददाता 06-12-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20231206-WA0010

गाजीपुर।  जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने लंका स्थित अंबेडकर पार्क में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के मूर्ति के पास बैठकर के उनका परिनिर्माण दिवस मनाया गया सर्वप्रथम कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पितकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी साथ ही साथ उनके मूर्ति के नीचे बैठकर के एक गोष्ठी का आयोजन किया गोष्ठी में कार्यकर्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए समता मूलक समाज का महानायक बताया कार्यकर्ताओं ने कहा कि डॉ आंबेडकर सर्व समाज के लिए जो संविधान प्रस्तुत किया समाज के हर वर्गों की उन्नत और खुशहाली उसमें समावेश था।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि बहुजन सोच एवं समता मूलक समाज के प्रणेता डॉ आंबेडकर थे बाबा साहब ने हमेशा कमजोर वर्ग दलित पिछड़े के लिए संघर्ष करते रहे आज उनकी देन है कि दलित और पिछड़े अपने अधिकार के प्रति सचेत होते हुए विकास करने में सफल हुए। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर साहब ने देश में समता मूलक समाज की स्थापना के लिए जीवन प्रयत्न संघर्ष किया उनके विचारों से हम इस देश में गैर बराबरी सामाजिक आर्थिक राजनीतिक हर स्तर पर निजात के लिए संघर्ष कर सकते हैं । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ जनक कुशवाहा ने कहा कहां की वर्तमान समय में कुछ असामाजिक शक्तियां बाबा साहेब के विचारों को खत्म करके एक नया संविधान रचने की कोशिश कर रही है, लेकिन दलित पिछड़े अल्पसंख्यक महिलाओं व नौजवान कार्यकर्ता उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगे ।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा एआईसीसी सदस्य रविकांत राय एवं राघवेंद्र जी मुसाफिर बिन्द ,चंद्रिका सिंह, राजेश गुप्ता, शंभू कुशवाहा, हामिद अली, ज्ञान प्रकाश मुन्ना, विद्याधर पांडेय, झुन्ना शर्मा, आशुतोष गुप्ता, प्रमिला भारती, महबूब निशा ,सुमन चौबे, विश्वनाथ जायसवाल, राघवेंद्र चतुर्वेदी ,अविनाश राजभर, शबीहूल ,आदिल अख्तर, बृजेश कुमार राघवेंद्र कुमार आलोक यादव विजय शंकर पांडे सुशील कुमार सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: परिनिर्वाण दिवस पर अंबेडकर साहब को कृतज्ञ नमन -प्राचार्य प्रो.अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री
Next: बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दिये जाने हेतु पुष्पांजलि सभा का हुआ आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, 13 नामजद समेत कई पर मुकदमा

ब्यूरो 06-03-2026
CSF-Logo-500x280

भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, एक किशोर घायल

ब्यूरो 06-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को गाजीपुर में आयोजित होगी महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक

ब्यूरो 06-03-2026
IMG-20260306-WA0014

महिला दिवस को भव्य बनाने हेतु 08 मार्च को नेहरू स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता

ब्यूरो 06-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.