Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

ट्रैफिक जाम से जूझते नजर आए लोग

संवाददाता 08-12-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20231208-WA0008

जमानिया। स्टेशन बाजार में शुक्रवार की सुबह ट्रैफिक जाम ने लोगों को खूब छकाया। ट्रेन पकड़ने जाने वाले सहित अन्य कामकाज के लिए सड़क पर निकले लोग गंतव्य तक पहुंचने के लिए घंटे भर जूझते रहे।
स्टेशन के गांधी चौक से सब्जी मंडी‚ गल्ला मंडी और राधा कृष्ण मंदिर तक जाम लगा रहा। तीनो रास्ते में जाम लग जाने से लोगों को घंटो परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशन बाजार की मुख्य सड़क के दोनों तरफ फुटपाथ पर सब्जी, मछली विक्रेता‚ फल‚ अंडा आदि की दुकानें चल रही है। इतना ही नहीं दुकानदार भी अपनी दुकानों के सामान को सड़क पटरी पर सजा देते है। जिससे सड़क संकरी हो गई है और लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे चार‚ तीन और दो पहिये वाहन चालको सहित पैदल, साइकिल सवार लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जाम की वजह से कई बार लोगों के ट्रेन तक छूट जाते है तो वही स्कूली बच्चों को भी विद्यालय पहुंचने में घंटों लग जाता है। इसको लेकर कुछ दिन पूर्व प्रभारी निरीक्षक द्वारा बैठक कर वन–वे और भारी वाहनों की दिन के समय नो इंट्री लगाने को लेकर चर्चा की गई थी। जिस पर लेकिन अभी तक अमल न होने से जाम की समस्या दिन पर दिन गहराती जा रही है। शुक्रवार को लगी जाम इतनी भीषण थी कि पैदल चलने वालो को भी घंटो जाम के झाम से गुजरना पड़ा। ज्ञात हो कि पुलिस विभाग की ओर से 12 दुकानदारों पर इसको लेकर कार्रवाई भी की गई है लेकिन यह कार्रवाई नाकाफी ही साबित हो रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बेरोेजगार युवकों को सेवायोजित कराने के उद्देश्य से होगा रोजगार मेला आयोजित
Next: वरिष्ठ कोषाधिकारी ने जनपद के समस्त पेंशनरो को किया सूचित

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, 13 नामजद समेत कई पर मुकदमा

ब्यूरो 06-03-2026
CSF-Logo-500x280

भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, एक किशोर घायल

ब्यूरो 06-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को गाजीपुर में आयोजित होगी महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक

ब्यूरो 06-03-2026
IMG-20260306-WA0014

महिला दिवस को भव्य बनाने हेतु 08 मार्च को नेहरू स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता

ब्यूरो 06-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.