Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जिलाधिकारी की देखरेख में संग्रहित किए गए खाद्य नमूने

ब्यूरो 20-12-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20231220-WA0021

गाजीपुर।  जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के निर्देशन में दिनांक 19 दिसंबर 2023 को सहायक आयुक्त ( खाद्य) वाराणसी मण्डल, वाराणसी द्वारा प्रदत्त एफ0एस0डब्ल्यू वैन के माध्यम से (जमानिया तहसील क्षेत्र) जनपद गाजीपुर में विभिन्न खाद्य पदार्थो के कुल 41 नमूनें जॉच किये गये। तहसील जमानियां स्थित सुहवल में मानदास बाबा का मन्दिर के मेला में एफ0एस0डब्ल्यू वैन के माध्यम से मिल्क स्वीट्स के 10 नमूने, अन्य स्वीट्स के 06 नमूने, खोया का 01 नमूना एवं नमकीन का 01 नमूना कुल 18 नमूनें जॉच किये गये जिनमें से मिल्क स्वीट के 02 नमूनें में (स्टार्च) बाह्य पदार्थ युक्त पाया गया। तहसील जमानियां स्थित ढ़ढनी बाजार में एफ0एस0डब्ल्यू वैन के माध्यम से मिल्क स्वीट्स के 04 नमूने, अन्य स्वीट्स का 01 नमूना, मसाला के 10 नमूनें, दाल के 04 नमूनें, दूध का 01 नमूना, गुड का 01 नमूना, बेसन का 01 नमूना एवं भुना चना का 01 नमूना कुल 23 नमूनें जॉच किये गये जिनमें से मिल्क स्वीट के 02 नमूनें में (स्टार्च) बाह्य पदार्थ युक्त पाया गया, काली मिर्च एवं खड़ा धनिया का 01-01 नमूना अधोमानक पाया गया तथा मसूर दाल में रंग की उपस्थिति पायी गयी। मौके पर ही खाद्य कारोबारकर्ताओं को जॉच रिपोर्ट से अवगत कराया गया एवं उन्हे भविष्य में खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता में सुधार हेतु निर्देशित किया गया तथा मौके पर उपस्थित आम जनमानस को खाद्य पदार्थो में मिलावट के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। एफ0एस0डब्ल्यू वैन का संचालन, आर0पी0 सिंह मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी गाजीपुर के निर्देशन में विरेन्द्र यादव खाद्य सुरक्षा अधिकारी गाजीपुर एवं मो0 हनीफ लैब टेक्नीशियन द्वारा किया गया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: प्रभारी निरीक्षक ने न्यायालय के समक्ष पेशी हेतु भेजा अपराधी
Next: जिलाधिकारी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया शुभारंभ

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, 13 नामजद समेत कई पर मुकदमा

ब्यूरो 06-03-2026
CSF-Logo-500x280

भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, एक किशोर घायल

ब्यूरो 06-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को गाजीपुर में आयोजित होगी महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक

ब्यूरो 06-03-2026
IMG-20260306-WA0014

महिला दिवस को भव्य बनाने हेतु 08 मार्च को नेहरू स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता

ब्यूरो 06-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.