Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सभी विभाग के द्वारा लगाए गए स्टाल

विशेष संवाददाता 23-12-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20231223-WA0023

जमानियां। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्राम पंचायत स्तरीय अभियान के तहत शनिवार को ग्राम पंचायत हमीदपुर के प्रांगण में आयोजित की गई। मुख्य तिथि श्री कृष्ण बिहारी राय की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित की गई। इस दौरान सभी विभाग के द्वारा स्टाल लगाई गई। महेश कुमार ने कहा कि यह उनकी सरकार है। जिसने गरीबों, किसानों, छोटे व्यापारियों और समाज के विभिन्न वर्गों की मदद की है। स्वतंत्रता के बाद लंबे समय तक विकास का लाभ कुछ बड़े शहरों तक ही सीमित था। लेकिन भाजपा की सरकार छोटे ग्राम स्तर पर विकास पर ध्यान केंद्रित कर रही है। और इससे विकसित भारत की नींव मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि जहां बाकी सभी से लोगों की उम्मीदें खत्म हो जाती हैं। वहां से उनकी गारंटी शुरू होती है। भारत को एक विकसित देश बनाने के उनके संकल्प के केंद्र में छोटे ग्रामीण अंचलों की विकास के लिए तत्परता दिखा रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, विकसित भारत के संकल्प के साथ मोदी की गारंटी गाड़ी देश के हर कोने तक पहुंच रही है। एक महीने के अंदर ही विकसित भारत संकल्प यात्रा हजारों गांवों और नगर सहित क्षेत्रों में विशेषतौर पर पहुंच गई रही है। उनकी सरकार परिवार के एक सदस्य की तरह हर किसी की परेशानियां कम करने का प्रयास कर रही है। आई टी सेल संजीत कुमार यादव ने कहा कि यह भाजपा की सरकार है। जो विकास पर ध्यान केंद्रित है। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य देश के कोने-कोने में लोगों को केंद्र सरकार योजनाओं के बारे में बताना और उसका लाभ उठाने के लिए उन्हें प्रेरित करना है। उक्त मौके पर ग्राम पंचायत सचिव सुनील कुमार,कमल निगम, अवधेश सिंह, रविंद्र यादव,मदन लाल, सियाराम बिंद, रामशीष बिंद तथा ग्राम प्रधान श्याम सुंदर बिंद, अलगू बिंद आदि ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के निगरानी कर रहे यशवंत कुमार राव विकास खंड अधिकारी ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा की अंतिम पड़ाव 30 नवंबर है। इसको सफल बनाने के लिए कार्यक्रम आयोजित की जा रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में संपन्न हुआ समाधान दिवस
Next: छापामार कर संग्रहित किए गए नमूने

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, 13 नामजद समेत कई पर मुकदमा

ब्यूरो 06-03-2026
CSF-Logo-500x280

भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, एक किशोर घायल

ब्यूरो 06-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को गाजीपुर में आयोजित होगी महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक

ब्यूरो 06-03-2026
IMG-20260306-WA0014

महिला दिवस को भव्य बनाने हेतु 08 मार्च को नेहरू स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता

ब्यूरो 06-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.