Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

13 परिवारों की हुई सकुशल विदाई

ब्यूरो 25-12-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20231225-WA0022

गाजीपुर। परिवार परामर्श केंद्र गाज़ीपुर द्वारा पुलिस लाइंस गाजीपुर के प्रांगण में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में कुल 16 पारिवारिक विवाद प्रस्तुत हुए।
इनमें मोनम देवी पत्नी रोहित कुमार निवासी दामोदरपुर डीहवा थाना करण्डा जनपद गाजीपुर की शिकायत थी कि उसके पति उसके मायके वालो से व्यवसाय करने के लिये रुपयो की मांग करते रहते है, इस पर पति को समझाकर विदाई करवाई गई । मंजू देवी पत्नी सुरेश बिन्द निवासी तलवल थाना सदर जनपद गाजीपुर की शिकायत थी कि उसके पति का जेठानी से अवैध सम्बन्ध है इस पर पति और जेठानी को समझाकर विदाई करवाई गई। आंचल कुमारी पत्नी बृजेश कुमार निवासी लखनचन्द्रपुर थाना करण्डा की शिकायत थी कि उसके पति कि पहले ही शादी हो चुकी थी जिसके दो लड़के भी थे जिसकी जानकारी उसके मायके वालो को नहीं थी। जब वह ससुराल गई तब उसकी जेठानी और पति उसके साथ अच्छा व्यवहार नही करते थे इस पर पति और जेठानी को समझाकर विदाई करवाई गई । बचली देवी पत्नी संदीप निवासी सगरा थाना नंदगंज की शिकायत थी कि उसके पति बात बात पर उसके साथ मारपीट करते रहते है। इस पर पति को समझाकर विदाई करवाई गई । मनीषा चौहान पत्नी सोनू चौहान निवासी संरवा थाना सरायलखन्सी मऊ की शिकायत थी कि उसके पति की मौसेरे भाई पति को उकसाकर उसके साथ मार-पीट करवाते रहते है इस पर पति व मौसेरे भाई को समझाकर विदाई करवाई गई। रिंकी दुबे पत्नी संतोष दूबे निवासी बासगांव सराय थाना तरवा आजमगढ की शिकायत थी कि उसके पति के द्वारा उसके चरित्र पर आरोप लगाया जाता है कि वह चरित्रहीन है इस पर पति को समझाकर विदाई करवाई गई । प्रीति विश्वकर्मा पत्नी दुर्गेश विश्वकर्मा निवासी अकोल्ही थाना हलधरपुर मऊ की शिकायत थी कि उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना देते रहते है, इस पर पति और ससुराल पक्ष के लोगो को समझाकर विदाई करवाई गई। शाशिकला पत्नी पिंटू निवासी फतेहपुर नगवा थाना कासिमाबाद की शिकायत थी कि उसके जेठानी उसके पति को गुमराह कर हमेशा मारपीट करवाती रहती है, इस पर पति और ससुराल पक्ष के लोगो को समझाकर विदाई करवाई गई ।सुशीला पत्नी अनूप कुमार निवासी बबेडी (विरहीमाबाद) थाना कोतवाली गाजीपुर की शिकायत थी कि उसके पति हमेशा शराब पीकर उसके साथ मारपीट करते रहते है। इस पर पति को समझाकर विदाई करवाई गई । अमिता पत्नी अर्जुन बिन्द निवासी चिलार थाना नंदगंज गाजीपुर की शिकायत थी कि उसके पति उसे अक्सर मारते पीटते रहते है इस पर पति को समझाकर विदाई करवाई गई । इसी के क्रम मे ही अन्नू पत्नी निगम राम, अंजु पत्नी रंजीत कुशवाहा ,चंचल पत्नी शशिकांत को भी समझाकर विदाई करवाई गई कुशलता के बाद दो प्रकरण बन्द कर दिये गये एक पारिवारिक विवाद मे एक ही पक्ष उपस्थित था । इन सभी प्रकरण के निस्तारण मे महिला सहायता प्रकोष्ठ प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेन्द्र कुमार वर्मा, विक्रमादित्य मिश्र ,सरदार दर्शन सिंह ,सरिता गुप्ता, सोनिया सिंह, वीरेन्द्रनाथ राम , ,महिला आरक्षी रोली, महिला आरक्षी रागिनी आरक्षी आलेश कुमार ,महिला प्रांतीय रक्ष दल गीता आदि लोग प्रमुख थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: धारा 380 में वांछित अभियुक्त की सफल गिरफ्तारी
Next: नाबालिग के अपहरण से क्षेत्र में सनसनी

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, 13 नामजद समेत कई पर मुकदमा

ब्यूरो 06-03-2026
CSF-Logo-500x280

भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, एक किशोर घायल

ब्यूरो 06-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को गाजीपुर में आयोजित होगी महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक

ब्यूरो 06-03-2026
IMG-20260306-WA0014

महिला दिवस को भव्य बनाने हेतु 08 मार्च को नेहरू स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता

ब्यूरो 06-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.