Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नवागत पुलिस उपाधीक्षक ने शांति व्यवस्था को बताई अपनी प्राथमिकता

ब्यूरो 30-12-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20231230-WA0010

जमानिया। सर्किल के नए मुखिया पुलिस उपाधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने पदभार ग्रहण कर लिया है। बतौर पुलिस उपाधीक्षक पहले सभी थानों का निरीक्षण किया और दूसरे दिन प्रेस वार्ता कर अपराध नियंत्रण सहित क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने को अपनी प्राथमिकता बताई।
शनिवार को पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान पुलिस उपाधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने अपनी रणनीति स्पष्ट कर करते हुए कहा कि अपराध नियंत्रण‚ शांति व्यवस्था सहित असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर पैनी नजर रखी जाएगी। उन्होने कहा कि क्षेत्र में अभियान चलाकर अपराधियों को पकड़कर शीघ्र जेल भेजने का कार्य किया जाएगा। अपराधियों को छोड़ा नहीं जाएगा। सुरक्षा और शांति समाज में अहम भूमिका निभाती है और प्रयास रहेगा कि दोनों क्षेत्र में बने रहे। जिसमें बाद उन्होंने कार्यालय में जनसुनवाई कर जनता की समस्याओं को सुना और संबंधित थानाध्यक्षों को समस्या समाधान करने का निर्देश दिया। ज्ञात हो कि लखनऊ के काकोरी सर्किल से जनपद में स्थानांतरण हो कर आये अनूप कुमार सिंह एसटीएफ‚ एसओजी में रह अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बेनामी सम्पत्ति हुई फ्रीज
Next: मुख्य विकास अधिकारी ने दो दिवसीय मेले का किया समापन

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, 13 नामजद समेत कई पर मुकदमा

ब्यूरो 06-03-2026
CSF-Logo-500x280

भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, एक किशोर घायल

ब्यूरो 06-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को गाजीपुर में आयोजित होगी महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक

ब्यूरो 06-03-2026
IMG-20260306-WA0014

महिला दिवस को भव्य बनाने हेतु 08 मार्च को नेहरू स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता

ब्यूरो 06-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.