Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

आलमारी से नकदी व आभूषण चुरा चंपत हुए चोर

ब्यूरो 06-01-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

जमानिया। नगर के पठान टोली मोहल्ला में 29 दिसंबर की रात हुए चोरी के मामले में मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुरुवार को मुकदमा दर्ज कर लिया।
प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव ने बताया कि नगर के पठान टोली मोहल्ले के रहने वाले नौशाद अली खां ने तहरीर के माध्यम से अवगत कराया है की उनके आवास पर 29 दिसंबर की रात अज्ञात चोरों ने घर में दाखिल हो कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया की नौसाद अपनी पत्नी, बेटी, एक बेटा के साथ 25 दिसंबर की सुबह 7:30 बजे पैसेंजर ट्रेन से वाराणसी जनपद शादी समारोह में शामिल होने के लिए चले गए थे। 29 दिसम्बर को उनका दूसरा बेटा भी सुबह 6 बजे घर के ताला बंद कर वाराणसी शादी में शामिल होने के लिए चला गया। जब 30 तारीख की सुबह करीब 11 बजे अपनी बेटी के साथ घर लौटा तो देखा की मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ है। घर के लगा सीसीटीवी का डीवीआर भी गायब है। उनका कहना है कि घर के अंदर रखा सामान बिखरा पड़ा था तथा शयनकक्ष में रखी लोहे की आलमारी टूटी व क्षतिग्रस्त मिली। अलमारी के अन्दर का सामान बिखरा पड़ा था अलमारी में रखे नगदी व लाखो का आभूषण गायब था। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अपहरण के मामले में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Next: दहेज निषेध अधिनियम सहित अन्य धाराओं में दर्ज मुकदमे के सापेक्ष्य पुलिस ने की कार्यवाही

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, 13 नामजद समेत कई पर मुकदमा

ब्यूरो 06-03-2026
CSF-Logo-500x280

भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, एक किशोर घायल

ब्यूरो 06-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को गाजीपुर में आयोजित होगी महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक

ब्यूरो 06-03-2026
IMG-20260306-WA0014

महिला दिवस को भव्य बनाने हेतु 08 मार्च को नेहरू स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता

ब्यूरो 06-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.