Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

घर के इकलौते चिराग के बुझ जाने से परिवार में शोक की लहर

विशेष संवाददाता 07-01-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की सुबह श्रमजीवी ट्रेन से गिरे ताजपुर मांझा गांव निवासी बृजेश यादव ट्रामा सेंटर वाराणसी में इलाज के दौरान रविवार की सुबह करीब 4 बजे अपनी जिंदगी की जंग हार गया।
बुजेश की असामयिक मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। बुजेश अपनी चार बहनों में घर का एकलौता चिराग था तथा दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी कर घर का खर्च चलाता था। पिता इधर उधर मजदूरी करते हैं। बजेश की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बता दें कि श्रमजीवी एक्सप्रेस पकड़ कर दिल्ली से घर लौट रहा बजेश स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर बीते शुक्रवार की सुूबह करीब 4:30 बजे रफ्तार धीमी होने पर चलती ट्रेन से उतरते समय वह अनियंत्रित होकर प्लेटफार्म पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे मौजूद लोगों ने डायल 112 व 108 नं एम्बुलेंस की सहायता से पीएचसी भेजवाया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल भेजा गया। जहां से उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया। जहां उसका इलाज चल रहा था और सिर में गंभीर चोट लगने से वह जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा था। लेकिन रविवार की सुबह 4 बजे वह अपनी जिंदगी की जंग हार गया। जिसका शव रविवार की दोपहर बाद घर पहुँचेगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मां सरस्वती शिक्षा निकेतन द्वारा आयोजित हुआ वार्षिक उत्सव
Next: गैर इरादतन हत्या की आरोपी अभियुक्ता गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, 13 नामजद समेत कई पर मुकदमा

ब्यूरो 06-03-2026
CSF-Logo-500x280

भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, एक किशोर घायल

ब्यूरो 06-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को गाजीपुर में आयोजित होगी महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक

ब्यूरो 06-03-2026
IMG-20260306-WA0014

महिला दिवस को भव्य बनाने हेतु 08 मार्च को नेहरू स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता

ब्यूरो 06-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.