Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जनपद स्तरीय बालक फुटबाल एवं एथलेटिक्स बालिका वर्ग की प्रतियोगिता हुई आयोजित

विशेष संवाददाता 09-01-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर।  विकसित भारत संकल्प यात्रा के उपलक्ष्य में जनपद स्तरीय बालक फुटबाल एवं एथलेटिक्स बालिका वर्ग की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कुल 60 बालिकाओं ने एवं फुटबाल प्रतियोगिता में कुल 10 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि श्री सुभाष चन्द्र सरोज जिला विकास अधिकारी गाजीपुर के कर कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर पूर्व क्रीड़ाधिकारी श्री सर्वदेव सिंह यादव, जिला ओलम्पिक संघ सचिव श्री अमित राय, एथलेटिक्स संघ के सचिव श्री अमरजीत सिंह, फुटबाल के वरिश्ट खिलाड़ी श्री राजू, मोईन खान, रिंकू राय एवं नफीस अहमद, उपस्थित थे। फुटबाल प्रतियोगिता का सफल संचालन श्रीमती संगीता यादव एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिता का सफल संचालन श्री विनोद कुमार जायसवाल द्वारा किया गया। फुटबाल का उद्घाटन मैच अटवा बनाम सोनवल के मध्य खेला गया, जिसमें अटवा 7-0 से विजयी रही, दुसरा मैच रेवतीपुर बनाम पखनपुरा के मध्य खेला गया, जिसमें पखनपुरा 2-0 से विजयी रही, तीसरा मैच एम0एच0 स्कूल बनाम बवाड़े के मध्य खेला गया, जिसममें एम0एच0 स्कूल 5-0 से विजयी रही, फुटबाल प्रतियोगिता के निर्णायक श्री इस्खार अहमद एवं मो0 अजिम, गुडडू रहें। एथलेटिक्स प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों में 100 मी0 सीमरन-प्रथम, निक्की-द्वितीय, तृप्ती पटेल-तृतीय, 200 मी0प्रिती कुमारी-प्रथम,बबली कनौजिया -द्वितीय,अमृता यादव – तृतीय, 400 मी0 बबली वर्मा-प्रथम,स्रिता बिन्द-द्वितीय,ब्यूटी सिंह -तृतीय, 800 मी0 आरती यादव- प्रथम,स्नेहा यादव-द्वितीय,सेनम कुमारी-तृतीय 1500 मी0 वर्तिका पाण्डेय -प्रथम, अंशु-द्वितीय,विदुषी, पाण्डेय-तृतीय रही।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: नाजायज तमंचे के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
Next: जनपद के समस्त राजनैतिक दलो के साथ हुई आवश्यक बैठक

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, 13 नामजद समेत कई पर मुकदमा

ब्यूरो 06-03-2026
CSF-Logo-500x280

भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, एक किशोर घायल

ब्यूरो 06-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को गाजीपुर में आयोजित होगी महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक

ब्यूरो 06-03-2026
IMG-20260306-WA0014

महिला दिवस को भव्य बनाने हेतु 08 मार्च को नेहरू स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता

ब्यूरो 06-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.