Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

विजेता बच्चों को किया गया पुरस्कृत

ब्यूरो 09-01-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240109-WA0010

गाजीपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के उपलक्ष्य में जनपद स्तरीय बालक फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 08-01-2024 को किया गया, इस प्रतियोगिता में कुल 10 टीमों ने भाग लिया। फुटबाल प्रतियोगिता के सेमीफाईनल व फाईनल मैच आज किया गया, जिसका पहला सेमीफाईनल मैच पखनपुरा बनाम एम0एच0 स्कूल के मध्य खेला गया जिसमें पखनपुरा 4-0 से विजयी रही। दूसरा सेमीफाईनल मैच स्टेडियम बनाम अटवा के मध्य खेला गया जिसमें अटवा 2-0 से विजयी रही। प्रतियोगिता का फाईनल मैच पखनपुरा बनाम अटवा के मध्य खेला गया जिसमें अटवा 1-0 से विजयी रही। इस प्रतियोगिता फाईनल मैच का उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि संजय कुमार सोनी जिला प्रोबेशन अधिकारी गाजीपुर के कर कमलों द्वारा किया गया एवं विजेता/उपविजेता खिलाड़ियों के पुरस्कार वितरण के अवसर पर पूर्व क्रीड़ाधिकारी सर्वदेव सिंह यादव अश्विनी राय व्यायाम प्रशिक्षक शिक्षा विभाग गाजीपुर, विनोद जायसवाल, बृजेश कुमार, रोशन लाल यादव, योगेन्द्र सिंह, अंजनी वर्मा, फुटबाल के वरिष्ट खिलाड़ी राजू, मोईन खान, रिंकू राय एवं नफीस अहमद, उपस्थित थे। फुटबाल प्रतियोगिता का सफल संचालन श्रीमती संगीता यादव के द्वारा किया गया। जिसमें फुटबाल प्रतियोगिता के निर्णायक इस्खार अहमद एवं मो0 अजिम, गुडडू रहें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पिंक बूथ का निर्माण कार्य हो चुका है प्रारंभ
Next: मारपीट से संबंधित तहरीर पर मुकदमा दर्ज

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, 13 नामजद समेत कई पर मुकदमा

ब्यूरो 06-03-2026
CSF-Logo-500x280

भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, एक किशोर घायल

ब्यूरो 06-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को गाजीपुर में आयोजित होगी महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक

ब्यूरो 06-03-2026
IMG-20260306-WA0014

महिला दिवस को भव्य बनाने हेतु 08 मार्च को नेहरू स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता

ब्यूरो 06-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.