Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सरकारी धन के गबन के आरोपी गिरफ्तार

विशेष संवाददाता 10-01-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240110-WA0011

गाजीपुर। थाना गहमर पुलिस द्वारा सरकारी धन के गबन के आरोपी 03 नफर अभियुक्तगण को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की ।
जिलाधिकारी गाजीपुर के निर्देश पर ब्लाक भदौरा मे वित्तीय अनियमितता के सम्बन्ध मे जाँच हेतु मुख्य विकास अधिकारी गाजीपुर व जिला पंचायत राज अधिकारी गाजीपुर टीम का गठन किया गया । गठित टीम द्वारा जाँचोपरान्त 1503472 रुपये की वित्तीय अनियमितता पाये जाने पर श्री अंशुल मौर्या जिला पंचायत राज अधिकारी गाजीपुर की तहरीर पर मु0अ0सं0-274/23 धारा 409 भादवि बनाम 1. नरगिस खान पत्नी औरंगजेब खान निवासी ग्राम रक्शहा थाना दिलदारनगर जमपद गाजीपुर 2. गिरीशचन्द्र सिंह पुत्र लछीराम सिंह निवासी ग्राम पोस्ट छपरा सुल्तानपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ 3. तबरेज खान पुत्र वाजिद खान पुत्र निवासी उसिया थाना दिलदारनगर जनपद गाजीपुर के विरूद्व पंजीकृत होकर विवेचना वरिष्ठ उ0नि0 पन्नेलाल यादव द्वारा प्रारंभ की गयी। अब तक की तमामी विवेचना से अभियोग में धारा 419/420/467/468/471/120बी/34 भादवि की बढोत्तरी की गयी तथा अभियुक्त औरंगजेब खान पुत्र स्व0 सलाउद्दीन खान निवासी रक्सहा थाना दिलदारनगर का नाम प्रकाश में आया । दिनांक 09.01.2024 को अभियोग में वांछित चल रहे अभियुक्तगण 1. गिरीशचन्द्र सिंह पुत्र लछीराम सिंह निवासी ग्राम पोस्ट छपरा सुल्तानपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ 2. राज ट्रेडर्स तबरेज खान पुत्र निवासी उसिया थाना दिलदारनगर जनपद गाजीपुर 3. औरंगजेब खान पुत्र स्व0 सलाउद्दीन खान निवासी रक्सहा थाना दिलदारनगर को नियमानुसार गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम –
1. गिरीशचन्द्र सिंह पुत्र लछीराम सिंह निवासी ग्राम पोस्ट छपरा सुल्तानपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
2. तबरेज खान पुत्र वाजिद खान निवासी उसिया थाना दिलदारनगर जनपद गाजीपुर
3.औरंगजेब खान पुत्र स्व0 सलाउद्दीन खान निवासी रक्सहा थाना दिलदारनगर जनपद गाजीपुर
अभियुक्त का अपराधिक इतिहास
मु0अ0सं0 274/23 धारा 409/419/420/467/468/471/120बी /34 भादवि थाना गहमर गाजीपुर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1.व0उ0नि0 पन्नेलाल यादव थाना गहमर गाजीपुर
2.उ0नि0 विकास सिंह थाना गहमर गाजीपुर
3. का0 नीरज वर्मा थाना गहमर जनपद गाजीपुर
4. का0 मनीष रौनियार थाना गहमर जनपद गाजीपुर
5.म0का0 अर्चना सिंह थाना गहमर जनपद गाजीपुर

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 2047 तक विकासशील भारत से विकसित भारत कहलाए, यह देश का लक्ष्य है- सपना सिंह
Next: मासिक बैठक में जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, 13 नामजद समेत कई पर मुकदमा

ब्यूरो 06-03-2026
CSF-Logo-500x280

भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, एक किशोर घायल

ब्यूरो 06-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को गाजीपुर में आयोजित होगी महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक

ब्यूरो 06-03-2026
IMG-20260306-WA0014

महिला दिवस को भव्य बनाने हेतु 08 मार्च को नेहरू स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता

ब्यूरो 06-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.