Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जिलाधिकारी ने ई0वी0एम0 प्रर्दशन केन्द्र का किया शुभारम्भ

ब्यूरो 10-01-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240110-WA0017

गाजीपुर। आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत मतदाता जागरूकता एवं ई0वी0एम0 की पारदर्शिता को सुनिश्चित किये जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी ने जनपद मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर मे ई0वी0एम0 प्रर्दशन केन्द्र का शुभारम्भ फीता काटकर एवं मतदान कर किया। जिलाधिकारी ने बताया कि ई0वी0एम0 पारदर्शी व्यवस्था है लोगो के मन की भ्रान्तीयों को दूर करने तथा लोगो को बताने के लिए कि ई0वी0एम0 मशीन क्या है, किस तरह कार्य करती है। इसके लिए ई0वी0एम0 प्रदर्शन केन्द्र लगाया गया है जो जनपद मुख्यालय एवं सभी तहसीलों पर निरन्तर आज से लेकर चुनावी घोषणा तक चलता रहेगा। इसमें कोई भी व्यक्ति आकर देख सकता है, छु सकता है, वोट डाल सकता है एवं अपनी गलतफहमियां को दूर कर सकता है। इसके लिए 25 जनवरी,2024 से एल0ई0डी0 वैन भी चलायी जायेगी जो हर बूथ पर जाकर लोगो को जागरूक करेगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0रा0/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर चन्द्रशेखर यादव, डिप्टी कलेक्टर सालिक राम, अन्य अधिकारी कर्मचारीगण एवं आम जनमानस उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मासिक बैठक में जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश
Next: यूपी में बढ़ते अपराध के दृष्टिगत कार्यवाही के लिए कांग्रेस ने राज्यपाल को भेजा पत्रक

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, 13 नामजद समेत कई पर मुकदमा

ब्यूरो 06-03-2026
CSF-Logo-500x280

भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, एक किशोर घायल

ब्यूरो 06-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को गाजीपुर में आयोजित होगी महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक

ब्यूरो 06-03-2026
IMG-20260306-WA0014

महिला दिवस को भव्य बनाने हेतु 08 मार्च को नेहरू स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता

ब्यूरो 06-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.