Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आयोजित होंगे दिव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम

विशेष संवाददाता 13-01-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240113-WA0008

गाजीपुर। आगामी 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में भगवान श्रीराम जी के मन्दिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर शासन के निर्देश के क्रम में 16 जनवरी 2024 से 22 जनवरी 2024 तक जनपद के समस्त प्रमुख राम मन्दिरों, बाल्मीकी मन्दिरों, हनुमान मन्दिरो आदि में रामकथा, रामायण पाठ, भजन कीर्तन आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। उपरोक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम में भजन, कीर्तन, रामायण पाठ, रामकथा के माध्यम से भगवान श्रीराम जी के नैतिक, सामाजिक एवं मानव मूल्यो की स्थापना का आर्दश प्रस्तुत कर लोगो को जानकारी दी जायेगी।
जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान समस्त अधिकारियों
को निर्देशित किया कि जनपद के सभी 16 विकास खण्डो, सातो तहसीलो एवं नगर पालिका/नगर पंचायतो में मिला कर कुल लगभग 441 मन्दिरों पर स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन किया जायेगा हैं। जनपद के ब्लाक/तहसील स्तर पर टीम कमेटी गठित कर कार्यक्रम सकुशल भव्य रूप से अयोजन किये जाने के निर्देश प्रदान किये गये है। श्रीराम महोत्सव के अवसर पर श्रीराम कथा, संुदर कार्ड भजन कीर्तन आदि कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे। कार्यक्रम का समापन 22 जनवरी, 2024 को आयोध्या में नव निर्मित श्री राम मंदिर की प्राण -प्रतिष्ठा के साथ होगा।
इसी क्रम में स्थानीय जिला प्रशासन द्वारा 14 जनवरी 2024 से 22 जनवरी 2024 तक सभी नगर निकायो द्वारा तथा पंचायती राज विभाग द्वारा जनपद में विशेष सफाई अभियान चलाकर साफ-सफाई करायेगे। इसके अतिरिक्त सभी कार्यालयों/मन्दिरो में प्रत्येक दिन वृहद सफाई अभियान चलाया जायेगा। 22 जनवरी 2024 को सभी मन्दिरो पर दीपोत्सव कार्यक्रम के अलावा समस्त कार्यालयों पर भव्य सजावट, प्रकाश व्यवस्था भी करायी जायेगी। जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा है कि सौपे गये दायित्यों का निर्वहन कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने जनपद के जनपदवासियों, जनप्रतिनिधियो एवं प्रबुद्धजनो से अपील किया है कि जनपद के प्रमुख मंदिरो पर रामकथा, रामायण पाठ, भजन कीर्तन कराये जाने में सहयोग करेगे तथा श्रीराम मन्दिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को शान्तिपूर्ण ढ़ग से मनायी जाय। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, मुख्य विका अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, शहरी/ग्रामीण, उपजिलाधिकारी, पर्यटन अधिकारी के साथ समस्त सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 26 जनवरी को सुव्यवस्थित ढंग से मनाए जाने हेतु जिलाधिकारी ने जारी किए दिशा निर्देश
Next: लूट के मामले का पुलिस ने किया पर्दाफाश

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, 13 नामजद समेत कई पर मुकदमा

ब्यूरो 06-03-2026
CSF-Logo-500x280

भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, एक किशोर घायल

ब्यूरो 06-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को गाजीपुर में आयोजित होगी महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक

ब्यूरो 06-03-2026
IMG-20260306-WA0014

महिला दिवस को भव्य बनाने हेतु 08 मार्च को नेहरू स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता

ब्यूरो 06-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.