जमानिया। क्षेत्र के बरूइन गांव स्थित राज किशोर सिंह महाविद्यालय एवं संत रामनरायन राज किशोर शंकर महिला महाविद्यालय के बीए‚बीएड के छात्र–छात्राओं को स्मार्ट फोन का वितरण किया गया।
उपजिलाधिकारी डॉ हर्षिता तिवारी ने बरूईन गांव स्थित राज किशोर सिंह महाविद्यालय में करीब 488 और संत रामनरायन राज किशोर शंकर महिला महाविद्यालय में करीब 310 बीए एवं बीएड के छात्र–छात्राओं को स्मार्ट फोन का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से स्मार्ट फोन देकर युवाओं को सशक्त किया जा रहा है। युवा इस फोन की सहायता से अपनी अग्रिम पढ़ाई से सहायता ले सकते है। उन्होंने कहा कि यह वितरण स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत किया जा रहा है। इस अवसर पर प्राचार्य संकठा सिंह‚ प्राचार्य डॉ अजय कुमार सिंह‚ हृदय नारायण मिश्रा‚ मनोज कुमार सिंह‚ अवधेश राम‚ अवधेश सिंह‚ राकेश मिश्रा‚ प्रमोद यादव‚ अश्वनी‚ अरविन्द सिंह‚ मनीष तिवारी‚ ओम प्रकाश पासवान‚ बबलू सिह‚ कैलाश सिंह‚ गोरख‚ केके राय‚ महोदय सिंह‚ संसार सिंह आदि मौजूद रहे।