Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

निर्वाचन आयोग के सभी आदेशो का शत प्रतिशत करें पालन -उप जिला निर्वाचन अधिकारी

ब्यूरो 17-01-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240117-WA0015

गाजीपुर। आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु वल्नरेबिलिटी के प्रशिक्षण के सम्बन्ध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार सिंह की अध्यक्षता मे डिस्ट्रिक्ट लेवर मास्टर टेनर के माध्यम से सेक्टर मजिस्ट्रेटो की बैठक जिला पंचायत सभागार मे सम्पन्न हुई। बैठक मे उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को अपने पदीय दायित्व को बहुत गम्भीरता एवं सजगता से लेते हुए कार्य करने का निर्देश दिया तथा छोटी से छोटी बात को भी गम्भीरता से लेने को कहा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी पार्टी के लिए पक्ष या विपक्ष मे नही बोलना है ना ही कोई कमेन्ट करना है। सामने वाले को यह महसूस होना चाहिए कि आप निष्पक्ष कार्य कर रहे है। लॉ एवं आर्डर का पालन अवश्य करना है इसी हेतु आपको मजिस्ट्रेट का पावर दिया गया है। सभी अधिकारी पहले से ही अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर लें जिससे वहां पहुचने मे आपको कोई कठिनाई ना हो। बैठक के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटो को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के वी0एल0ओ0 के नाम व मोबाइल नं0 अवश्य रखे जिससे आवश्यकता पड़ने पर उसका सदुपयोग हो सके।
पूरे निर्वाचन की प्रक्रिया मे सेक्टर मजिस्ट्रेट का महत्वपूर्ण कार्य होता है। निर्वाचन प्रकिया को सम्पादित करने हेतु निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न हो इस हेतु आप का पद सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। कोई ऐसी भाषा का प्रयोग नही करेगे जिससे आपकी निष्पक्षता उजागर हो। भारत निर्वाचन आयोग के सभी आदेशो का शत प्रतिशत पालन करते हुए कार्य करें। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटो को पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारियों के कार्य के विषय मे जानकारी होनी चाहिए इसके लिए निर्वाचन आयोग द्वारा जारी बुकलेट का अध्ययन अवश्यक कर लिया जाय। तथा ई0वी0एम0 मशीनों के आपरेशन के विषय मे जानकारी रखनी होगी। बैठक मे डिप्टी कलेक्टर, अर्थ एवं संख्याधिकारी, सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जालसाज गिरोह के 04 सदस्यों की गिरफ्तारी में पुलिस विभाग को मिली सफलता
Next: जनपद में प्रमुख मंदिरों में आयोजित हो रहे हैं कार्यक्रम

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, 13 नामजद समेत कई पर मुकदमा

ब्यूरो 06-03-2026
CSF-Logo-500x280

भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, एक किशोर घायल

ब्यूरो 06-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को गाजीपुर में आयोजित होगी महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक

ब्यूरो 06-03-2026
IMG-20260306-WA0014

महिला दिवस को भव्य बनाने हेतु 08 मार्च को नेहरू स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता

ब्यूरो 06-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.