Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से की गई सीधी बात

ब्यूरो 18-01-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240118-WA0019

गाजीपुर। राष्ट्रीय सचिव ने कहा आज गांधी की हत्या करने वाली विचार धारा से हमें मिलकर लड़ना आवश्यक।जिला कांग्रेस पार्टी द्वारा स्थानीय रामलीला, लंका मैदान में एक संवाद कार्यशाला आयोजित हुई, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ एवं यूपी के सह प्रभारी राजेश तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राघवेन्द्र सिंह, प्रदेश महासचिव देवेंद्र सिंह और फसाहत हुसैन “बाबू” प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश बतौर अतिथि और मुख्य वक्ता उपस्थित रहे, और इन्होंने बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आज देश में फांसिस्टवादी ताकतें सत्ता में हैं, जो देश में दंगा और गांधी की हत्या करने वाली विचारधारा से प्रेरित हैं, इनसे हमें मिलजुल कर एक जुट होकर लड़ना है, उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि आप गांव गांव और हरेक व्यक्ति से मिलें और कांग्रेस की नीतियों से जोड़े । उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि आज बीजेपी सरकार हर मोर्चे पर बुरी तरह से फेल है, हमारे नेता राहुल जी देश में सामाजिक न्याय यात्रा पर निकले हैं जिससे कार्यकर्ता जोश में है और कांग्रेस का जनाधार बढ़ रहा है। वहीं कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने कहा कि आज देश में अराजकता और महंगाई चरम पर है, महिला उत्पीड़न और बेरोजगारी पर कोई बात नहीं हो रही है, उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सभी लोग कांग्रेस की नीतियों को लेकर जनता के बीच जाएं। वहीं गाजीपुर प्रभारी देवेंद्र सिंह एवं फसाहत हुसैन ने संयुक्त रूप से कहा कार्यशाला में कार्यकर्ताओं और नेताओं में ऊर्जा भरते हुए कहा कि देश में गांधी विरोधी विचार धारा की सरकारें डिवाइड एंड रूल की तर्ज पर काम कर रही हैं जिससे समाज में विघटन कराकर वे अपना उल्लू सीधा कर सकें, इसी के मद्देनजर हमारे नेता और लोकप्रिय सांसद राहुल गांधी सामाजिक न्याय यात्रा निकाल रहे हैं जिससे वे रोज हजारों लोगों से मिल कर कांग्रेस की नीतियों से लोगो को जोड़ रहे हैं ऐसे में हम लोगो का भी प्रयास होना चाहिए कि बूथ स्तर पर कांग्रेस का संगठन मजबूत हो। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील राम और सदीप विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से कांग्रेस पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में जनता से जुड़ने का आह्वान किया और हर गांव गांव में लोगों को जोड़ने की बात कही। उन्होंने संयुक्त रूप से कार्यशाला में आए अतिथियों और कांग्रेस जनों का धन्यवाद भी ज्ञापित किया।

 

इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व विधायक श्री अमिताभ अनिल दुबे एवं श्री पशुपतिनाथ राय एआईसीसी सदस्य रविकांत राय वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ मार्कंडेय सिंह, शफीक अहमद,अजय सिंह, बटुक नारायण मिश्र पीसीसी सदस्य जनक कुशवाहा ,अजय कुमार श्रीवास्तव, ज्ञानेंद्र सिंह , राघवेंद्र, सुमन चौबे,महबूब निशा, आशुतोष गुप्ता, प्रमिला देवी, मुसाफिर बिन्द एवं चंद्रिका सिंह, राजीव सिंह उषा चतुर्वेदी, कुसुम तिवारी,राजेश गुप्ता, सतीश उपाध्याय,हामिद अली , विद्याधर पांडे, दिव्यांशु पांडे, माधव कृष्ण ,रामानुज पांडे, आलोक यादव, शबीहूल हसन, साजिद, शंभू कुशवाहा, राकेश राय,धर्मेंद्र कुमार,रईस अहमद, मनीष राय,आदिल अख्तर, मोहन चौहान, करुणा निधि राय, झुन्ना शर्मा, देवनारायण सिंह,अजय दुबे, जितेंद्र बिन्द ,सती राम सिंह, अवधेश भारती, श्याम सुंदर राजभर, हर्ष पांडे, ओम प्रकाश पांडे, सदानंद गुप्ता, गुड्डू कुमार ,हरिओम यादव ,लाल मोहम्मद, शमी उल्ला खां ,राजेश उपाध्याय, शक्ति आनंद ,अनुराग पांडे ,मोहम्मद आरिफ, अवधेश साहू, आशुतोष सिंह, लखन श्रीवास्तव ,तौफीक खान, सतीश चंद्र राय, मुन्नीलाल बिन्द आदि सैकड़ो की संख्या में लोग भाग लिए।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार
Next: बीएसएफ मे देशभक्त के पद को सुशोभित कर रहे युवक का आपराधिक इतिहास

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, 13 नामजद समेत कई पर मुकदमा

ब्यूरो 06-03-2026
CSF-Logo-500x280

भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, एक किशोर घायल

ब्यूरो 06-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को गाजीपुर में आयोजित होगी महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक

ब्यूरो 06-03-2026
IMG-20260306-WA0014

महिला दिवस को भव्य बनाने हेतु 08 मार्च को नेहरू स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता

ब्यूरो 06-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.