Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

युवकों ने दिया दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम

ब्यूरो 23-01-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240123-WA0003

गाजीपुर। स्वाट व सर्विलांस तथा थाना नंन्दगंज पुलिस द्वारा दिनांक 18.01.2024 को मृतक रामविलास कन्नौजिया की हत्या के सम्बन्ध में वांछित चल रहे 04 नफर अभियुक्तगण को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई । पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा अपराध एवं अपराधों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी भुडकुड़ा के निकट पर्यवेक्षण में आज दिनांक 23/01/2024 को उ0नि0 श्री संजय कुमार यादव मय हमराह, देखभाल क्षेत्र में मामूर होकर बन्तरा पुल हाईवे के पास संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान मखबिरी सूचना के आधार पर दिनांक 18/01/2024 की सुबह समय करीब 07.00 बजे रेवसा हाईवे के पास मृतक रामविलास कन्नौजिया नामक व्यक्ति की मारपीट कर हत्या करने वाले अभियुक्तगण *lचीनी मील मन्दिर के पास इकठ्ठा है । जिसमे दो मोटर साईकिल से कुल 05 व्यक्ति मौजूद है । यदि जल्दी किया जाए तो मौके पर ही पकड़े जा सकते है । इस सूचना पर पुलिस बल के साथ उनके करीब पहुँचे ही थे कि पाँचों व्यक्ति पुलिस वालों को देखकर भागने का प्रयास किये परन्तु पुलिस बल द्वारा हिकमत अमली से मौके से चार व्यक्तियों को घेर-घारकर पकड़ लिया गया तथा एक व्यक्ति कोहरा व झाड का फायदा उठाकर भाग गया । । गिरफ्तार अभियुकगण के पास से एक अदद रक्त रंजित चारपाई की बाँस की पाटी, एक अदद बास की लाठी, 06 अदद मोबाईल फोन व 02 अदद मोटर साईकिल पैशन प्रो जिसका नम्बर UP61AD 0839 व हिरो एच0एफ0 डिलक्स नम्बर UP61K6987 व एक अदद देशी तमंचा .315 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तो के विरुद्ध मु0अ0सं0 12/2024 मे धारा 304,34 भा0द0वि0 3/25 आर्म्स एक्ट में पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
पूछताछ का विवरण:
पकड़े गये व्यक्तियों से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किया गया तो बताये कि छठ त्यौहार के दिन मुझे मेरे गाँव के रामविलास कन्नौजिया के दरवाजे पर गाँव के पासी बिरादरी के लड़को द्वारा मारा पीटा गया था , उस समय मौके पर रामविलास कन्नौजिया भी मौजूद था लेकिन उसने मुझे उन लोगों से नहीं बचाया था, मुझे उस समय ऐसा लगा था कि यह मारपीट की घटना राम विलास कन्नौजिया ने ही करवाया था, तभी से मैं बदला लेने के लिए अपने दोस्तों से वार्ता कर रहा था । तभी से हम लोग राम विलास को मारने के लिए प्लान बना रहे थे लेकिन सही समय नहीं मिल पा रहा था, दिनांक 17.01.2024 को मै अपने मशीन पर मछली बनाया था वही पर हम पांचो लोग पूर्व योजना के अनुसार अपने दोस्तो को दावत दिया था वहीं पर खाने पीने के बाद योजना बनायी गयी थी कि प्रातः राम विलास कन्नौजिया सब्जी बेचने के लिए अकेले मोटर साइकिल से नन्दगंज मण्डी जायेगा , उसी समय उसका काम तमाम कर दिया जायेगा । सभी लोग तैयार हो गये और अगले दिन दिनांक 18.01.2024 को समय प्रातः करीब 07.00 -7.30 बजे के आस-पास में हमारे यही दोस्त अखिलेश विश्वकर्मा, दीपक यादव, गोलू यादव उर्फ रमन यादव व भागा हुआ दोस्त जशवन्त उर्फ प्रदुम्न यादव पुत्र संजय यादव नि0 ग्राम मठिया चाड़ीपुर थाना करण्डा गाजीपुर थे । मैं तथा अखिलेश विश्वकर्मा अपने मोटरसाईकिल से तथा गोलू यादव, दीपक यादव तथा यशवन्त उर्फ प्रदुम्न यादव दूसरे मोटर साइकिल से थे । योजना के अनुसार हम सभी लोग रेवसा कट हाइवे के पास रुककर राम विलाश कन्नौजिया पुत्र हीरा कन्नौजिया के आने का इन्तजार करने लगे कि जैसे ही राम विलाश कन्नौजिया अपने गाँव की तरफ से हाइवे पर चढ़ा मेरे साथी अखिलेश विश्वकर्मा व दीपक यादव ने उसकी मो0सा0 का हैण्डिल पकड़कर रोक दिये तथा जशवन्त उर्फ प्रदुम्न यादव नें उसका हाथ पकड़ लिया, तभी मैं चारपाई की पाटी जिसे मैं अपने मशीन पर से ही साथ में लाया था, उसी से उसके सर पर ताबरतोड़ मार दिया तथा मेरा साथी गोलू यादव उर्फ रमन यादव भी बांस के डण्डे से मारा पीटा था । जब रामविलास कन्नौजिया लहू लोहान होकर जमीन पर गिर गया तो हम सभी पांचों लोग मौके से भाग गये थे ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-
1. सतीश उर्फ कल्लू कन्नौजिया पुत्र सुन्दर कन्नौजिया नि0 ग्राम रेवसा थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर उम्र करीब 20 वर्ष
2. अखिलेश विश्वकर्मा पुत्र चंद्रिका विश्वकर्मा निवासी ग्राम कान्धरपुर थाना नोनहरा गाजीपुर हाल पता ग्राम रेवसा थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर उम्र करीब 19 वर्ष
3. गोलू यादव उर्फ रमन यादव पुत्र स्व0 दयानन्द यादव नि0ग्राम अतरसुआ थाना नन्दगंज जिला गाजीपुर उम्र करीब 22 वर्ष
4. दीपक यादव पुत्र बीरजू यादव निवासी ग्राम अन्धऊ थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर उम्र करीब 20 वर्ष
फरार अभियुक्त का नाम व पताः-
यशवन्त उर्फ प्रदुम्मन यादव पुत्र संजय यादव निवासी मठिया चाँडीपुर थाना करण्डा जनपद गाजीपुर उम्र करीब 24 वर्ष
बरामदगीः-
एक अदद रक्त रंजित चारपाई की बाँस की पाटी, एक अदद बास की लाठी, 06 अदद मोबाईल फोन व 02 अदद मोटर साईकिल पैशन प्रो जिसका नम्बर UP61AD 0839 व हिरो एच0एफ0 डिलक्स नम्बर UP61K6987 व एक अदद देशी तमंचा .315 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर ।
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0- 12/2024 धारा 304, 34 भा0द0वि0 व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर
2. मु0अ0सं0- 114/2022 धारा 323, 325, 504 भा0द0वि0 थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर गाजीपुर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1.उ0नि0 श्री प्रमोद कुमार सिंह थानाध्यक्ष नंन्दगंज मय टीम जनपद गाजीपुर
2.उ0नि0 श्री रामआश्रय राय प्रभारी स्वाट व सर्विलांस मय टीम जनपद गाजीपुर

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जिलाधिकारी ने की प्रेस वार्ता
Next: फीता काटकर उत्तर प्रदेश दिवस का जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, 13 नामजद समेत कई पर मुकदमा

ब्यूरो 06-03-2026
CSF-Logo-500x280

भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, एक किशोर घायल

ब्यूरो 06-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को गाजीपुर में आयोजित होगी महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक

ब्यूरो 06-03-2026
IMG-20260306-WA0014

महिला दिवस को भव्य बनाने हेतु 08 मार्च को नेहरू स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता

ब्यूरो 06-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.