Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

राष्ट्र की उन्नति के लिए सदैव रहेंगे तत्पर , यही है सच्चे देशभक्त की पहचान

ब्यूरो 25-01-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर।  जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के निर्देश के क्रम में उन्होने बताया कि 26 जनवरी के दिन स्वतंत्र भारत में संविधान को लागू किया गया एवं देश को धर्म निरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया गया। संविधान के माध्यम से भारत के समस्त नागरिकों को समानता, स्वतंत्रता एवं न्याय सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया। गणतंत्रता दिवस हमारे राष्ट्रीय स्वतंत्रता एवं राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। आओ सभी मिलकर देश के शहीदों, राष्ट्रभक्तों, देशभक्तों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति आदर एवं सम्मान अभिव्यक्त करें एवं हर्षाेल्लास से हमारे राष्ट्रीय पर्व को मनाये तथा यह प्रण करे कि राष्ट्र की उन्नति के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

इसी क्रम में 26 जनवरी,2024 को मनाये जाने वाले कार्यक्रम को भव्य मनाने हेतु निम्नलिखित दिशा निर्देश दिये गये है जिसमें 7.30 बजे स्कूली बच्चों द्वारा प्रभातफेरी तथा मैराथन दौड़ दो भागो मे आयोजित की जायेगी। टाउनहाल से प्रारम्भ होकर कलेक्ट्रेट त्रिमुहानी पर पहुॅचकर समाप्त होगी तथा पी0जी0 कालेज चौराहा से प्रारम्भ होकर कलेक्ट्रेट त्रिमुहानी पर समाप्त होगी। इस अवसर पर समस्त सरकारी भवनों पर प्रातः 8.30 बजे झण्डा अभिवादन एवं राष्ट्रगान होगा तथा संविधान में उल्लिखत संकल्प लिया जायेगा इसके पश्चात कलेक्ट्रेट परिसर में प्रभातफेरी से वापस आये बच्चों, सम्मानित अतिथियों एवं नागरिको को मिष्ठान वितरण किया जायेगा। झण्डारोहण के पश्चात 8.40 बजे कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी द्वारा एवं तहसीलों में सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों/सैन्य कर्मियों की विधवाओं को सम्मानित किया जायेगा। 9.00 बजे नगर पालिका परिषद/ नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी द्वारा अपने क्षेत्र में एवं ग्रामीण क्षेत्रों में खण्ड विकास अधिकारी बजे महापुरूषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण करेंगे तथा ऐसे स्थलो पर विशेष सफाई व्यवस्था करेंगे इसके अतिरिक्त समस्त टाउन एरिया के सटे ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष सफाई, अभियान चलाया जायेगा तथा सभी मलिन बस्ती की सफाई, अभियान चलाकर समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद/ नगर पंचायत द्वारा किया जायेगा तथा मलिन बस्ती तुलसी सागर एवं महाजन टोली में स्वास्थ कैम्प लगाकर/निःशुल्क दवा वितरण का आयोजन किया जायेगा। प्रातः 09 बजे सभी आगनबाड़ी केन्द्रों पर सरकारी योजनाओं क बारे में संगोष्ठी आयोजित कर उपस्थित सभी बच्चों को पंजरी हल्वा एवं लड्डू का वितरित किया जायेगा जिनके नोडल अधिकारी कार्यक्रम अधिकारी होंगे। नेहरू स्टेडियम से साइकिल दौड़ 10 कि0मी0 जिला क्रीड़ा अधिकारी द्वारा सम्पन्न कराया जायेगा। सड़क सुरक्षा व्यवस्था हेतु जागरूकता रैली/मानव श्रृंखला कार्यक्रम का अयोजन की व्यवस्था उपजिलाधिकारी सदर/सी0ओ0सिटी/ए0आर0टी0ओ0/पी0टी0ओ द्वारा किया जायेगा। प्रातः 09ः30 बजे पुलिस लाईन में झण्डा रोहण व परेड का कार्यक्रम किया जायोगा। 09ः30 बजे जिला अस्पताल/महिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरण का कार्य एवं जिला अस्पताल में स्थित पोषण पुर्नवास केन्द्र के मरीजो को उपरोक्तानुसार फल आदि का वितरण भी किया जायेगा। 10 बजे समस्त सरकारी/गैर सरकारी शिक्षण संस्थाओं में झण्डारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। 11ः00 बजे जिला कारागार में कैदियों को फल एवं मिष्ठान वितरण किया जायेगा। दोपहर 12 बजे सिटी स्कूल में शिक्षण संस्थाओं द्वारा सांस्कृतिक/देश भक्ति कार्यक्रम/निबन्ध/चित्रकला/स्वतंत्रता आंदोलन एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का अयोजन किया जायेगा। दोपहर 01 बजे बाल सुधार गृह के बच्चों को भोजन तथा टेण्ट आदि की व्यवस्था तथा बच्चों को भोजन के बाद एक पेन व एक डायरी का वितरण की व्यवस्था जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा किया जायेगा।
उन्होने समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि 25/26 जनवरी, 2024 की रात्रि में अपने अपने कार्यालय भवन को तथा समस्त उपजलाधिकारी तहसील भवन को प्रकाशमान करेंगे। मुख्य चौराहों पर देश-भक्ति के गीत बजवाने की कार्यवाही/व्यवस्था अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत द्वारा किया जायेगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जनपद न्यायालय के सभी सदस्यों को प्रस्तावना का कराया गया वाचन
Next: सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, 13 नामजद समेत कई पर मुकदमा

ब्यूरो 06-03-2026
CSF-Logo-500x280

भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, एक किशोर घायल

ब्यूरो 06-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को गाजीपुर में आयोजित होगी महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक

ब्यूरो 06-03-2026
IMG-20260306-WA0014

महिला दिवस को भव्य बनाने हेतु 08 मार्च को नेहरू स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता

ब्यूरो 06-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.