Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सामाजिक समरसता एवं सदभाव कार्यक्रम में दी गई योजनाओं की जानकारी

विशेष संवाददाता 29-01-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
20240129_142715

जमानिया। विकासखंड के प्रांगण में सोमवार को सामाजिक समरसता एवं सदभाव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई तथा गणमान्य लोगो को सम्मानित किया गया।

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा ने कहा कि बाबा साहेब का संघर्ष ही भारतीय संविधान में उतारा गया है। हमारा संविधान सामाजिक समरसता एवं सद्भाव को ध्यान में रखकर बनाया गया है। समरसता हमारी संस्कृति का मूल आधार है। यह सभी धर्मों, विचारों और समाज को एकता के सूत्र में पिरोती है। पुलिस उपाधीक्षक अनूप सिंह ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने सहित सीसीटीवी लगवाने और अपराध नियंत्रण से संबंधित जानकारी दी। तहसीलदार देवेन्द्र कुमार ने कहा कि हम जिस क्षेत्र में भी रहे वहां समरसता का भाव स्थापित करें। भेदभाव अंधेरे के समान है। इसे ज्ञानरूपी दीया जलाकर ही दूर किया जा सकता। जिसके बाद उन्होंने मतदान सहित वरासत आदि विषय पर विस्तार से जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव ने क्षेत्र में सद्भाव और सामाजिक समरसता बनाए रखने के लिए भाईचारा बनाए रखने पर जोर दिया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य धनंजय मौर्य ने कहा कि भारत की साझी विरासत और सांप्रदायिक सौहार्द को कायम रखने के उद्देश्य से विगत चार वर्षों से इस यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। कहा कि पूर्वांचल की धरती बुद्ध और कबीर की धरती रही है। यहां की मिट्टी में प्रेम, शांति और सद्भावना के बीज कदम-कदम पर हैं। जिसके बाद उपस्थित ग्राम प्रधान‚ जिला पंचायत सहित अधिकारियों का सम्मान किया गया और दही चूड़ा खा कर कार्यक्रम की समाप्ति की गई। इस अवसर पर डीसी मनरेगा, पीडी राजेश यादव, बीडीओ यशवंत राव, एडीओ पंचायत उमेंद्र प्रताप सिंह, एडीओ आईएसबी दिग्विजय कुमार, एडीओ कृषि दीपक कुमार, जिला पंचायत सदस्य आकाश यादव, ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष बबलू यादव‚ जिलाध्यक्ष मदन सिंह यादव, रविरंजन सिंह‚ धर्मेंद्र सिंह‚ राकेश यादव‚ श्याम बिहारी यादव‚ विग्गन कुशवाहा‚ सुदर्शन कुशवाहा‚ राजेश यादव, अशोक यादव, अनिल यादव आदि मौजूद रहे। संचालन अरुण पाण्डेय ने किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: देशभक्ति के माहौल में सराबोर रहा परिसर
Next: फीता काटकर पुननिर्मित भवन का हुआ लोकार्पण

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, 13 नामजद समेत कई पर मुकदमा

ब्यूरो 06-03-2026
CSF-Logo-500x280

भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, एक किशोर घायल

ब्यूरो 06-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को गाजीपुर में आयोजित होगी महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक

ब्यूरो 06-03-2026
IMG-20260306-WA0014

महिला दिवस को भव्य बनाने हेतु 08 मार्च को नेहरू स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता

ब्यूरो 06-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.