Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

75 महिलाओं का किया गया बंध्याकरण

ब्यूरो 08-02-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240208-WA0015

जमानिया। नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर गुरूवार को बंध्याकरण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पंजीकरण कराने के लिए महिलाओं के साथ उनके स्वजनों की भी भीड़ रही। निबंधित महिलाओं का विभिन्न जांच के बाद अंतिम रूप से बंध्याकरण के लिए चयनित किया गया। शिविर में 75 महिलाओं को बंध्याकरण किया गया।
बंध्याकरण के लिए पंजीकरण कराने वाली महिलाओं का स्वास्थ्य कर्मियों ने खून जांच, बीपी, शुगर के साथ अन्य तरह की जांच कराने के बाद जिला मुख्यालय से आए सर्जन डा, तारकेश्वर प्रसाद ने बारी बारी से महिलाओं का बंध्याकरण किया। इस दौरान महिलाओं एवं उनके परिजनों की स्वास्थ्य केंद्र में भीड़ लगी रही। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी चिकित्सक डा, रवि रंजन ने बताया कि परिवार नियोजन के तहत आयोजित शिविर में पंजीकृत 75 महिलाओं का बंध्याकरण किया गया है। सरकार के नियमों के अनुसार प्रत्येक मरीज को 2000 रुपए तथा प्रेरक को 300 रुपए उनके खाते में एक सप्ताह के भीतर चला जाता है। दवा का वितरण पूरी तरह से निःशुल्क है। इस दौरान कमला यादव, पुष्पा देवी, महेंद्र सिंह, मोहित कुमार आदि सहित स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: थानाध्यक्षों के साथ की गई अपराध गोष्ठी
Next: 50 परीक्षा केंद्रों पर 21216 अभ्यर्थी परीक्षा में होंगे सम्मिलित

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.