Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बी एड सेमेस्टर परीक्षा में पकड़े गए नकलची

संवाददाता 20-02-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

जमानियां।स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय केंद्र पर चल रही बीएड प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के पहले ही दिन ग्यारह छात्र अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पकड़े गए।

केंद्राध्यक्ष प्राचार्य प्रो.अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने बताया कि राज किशोर सिंह महाविद्यालय बरूईन‚ श्री वशिष्ठ महाविद्यालय बघरी‚ स्व.चंद्रशेखर जी पूर्व प्रधानमंत्री स्मारक महाविद्यालय रामपुर सेवराई‚ संत राम नारायण राजकिशोर शंकर महिला महाविद्यालय बरूईन‚ रेशमी कॉलेज ऑफ टीचर्स एजुकेशन अटरिया‚ शहजादा मुस्लिम महाविद्यालय कर्मा बहुआरा के पंजीकृत 503 छात्राध्यापक छात्राध्यापिकाओं के सापेक्ष 492 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए जबकि 11 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए 11 छात्र पकड़े गए जिनपर महाविद्यालय प्रशासन द्वारा उचित कार्यवाही की गई। मीडिया को बताते हुए प्राचार्य प्रो.शास्त्री ने कहा कि महाविद्यालय केंद्र पर आयोजित परीक्षा नकल विहीन एवं अनुशासित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी प्राध्यापक एवं कर्मचारीगण प्रतिबद्ध हैं। इस दिशा में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं कर्मचारियों का सहयोग मिल रहा है।परीक्षा की शुचिता सहायक केंद्राध्यक्ष प्रो.मदन गोपाल डॉ संजय कुमार सिंह मनोज कुमार सिंह ने क्रमशः सहायक केंद्राध्यक्ष एवं आंतरिक उडाका की भूमिका निभाई। महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी ने बताया कि सघन चेकिंग के बाद भी एक भी परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पकड़े गए।उन्होंने कहा कि शासन की मंशा एवं विश्वविद्यालय के निर्देशों के अनुरूप शुचिता पूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न कराई जा रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में तीरंदाजी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
Next: उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सम्पन्न

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, 13 नामजद समेत कई पर मुकदमा

ब्यूरो 06-03-2026
CSF-Logo-500x280

भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, एक किशोर घायल

ब्यूरो 06-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को गाजीपुर में आयोजित होगी महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक

ब्यूरो 06-03-2026
IMG-20260306-WA0014

महिला दिवस को भव्य बनाने हेतु 08 मार्च को नेहरू स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता

ब्यूरो 06-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.