Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ समाधान दिवस

ब्यूरो 20-02-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240220-WA0011

गाजीपुर। जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमे 28 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए और मौके पर 02 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातो तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 208 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 22 शिकायत/प्रार्थना पत्रो का निस्तारण किया गया।
इसी क्रम में तहसील जखनियॉ में तहसीलदर की अध्यक्षता में 19 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें 04 का मौके पर निस्तारण किया। तहसील जमानियॉ में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 16 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 02 का मौके पर निस्तारण किया गया। मोहम्मदाबाद तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 43 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके 03 का निस्तारण किया गया। तहसील कासिमाबाद में तहसीलदार की अध्यक्षता में 35 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 03 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील सेवराई में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 29 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 03 का निस्तारण किया गया एवं तहसील सैदपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 38 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त 05 का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस पर अधि0अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय सुजित कुमार सिंह द्वारा अनुपस्थित पाये जाने पर स्पष्टीकरण तथा तत्काल वेतन रोकने का निर्देश दिया। इसी क्रम में उन्होने सम्पूर्ण समाधान दिवस मंे प्राप्त शिकायत/प्रार्थना पत्रो का सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अविलम्ब मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण करायी जाय। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, उपजिलाधिकारी सदर, परियोजना निदेशक, क्षेत्राधिकारी सदर एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: आगामी बोर्ड परीक्षाओं के दृष्टिगत की गई बैठक
Next: हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में तीरंदाजी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, 13 नामजद समेत कई पर मुकदमा

ब्यूरो 06-03-2026
CSF-Logo-500x280

भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, एक किशोर घायल

ब्यूरो 06-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को गाजीपुर में आयोजित होगी महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक

ब्यूरो 06-03-2026
IMG-20260306-WA0014

महिला दिवस को भव्य बनाने हेतु 08 मार्च को नेहरू स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता

ब्यूरो 06-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.