Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त- जिलाधिकारी

ब्यूरो 27-02-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240227-WA0006

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने हो रहे माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं नकल विहीन संपन्न कराने के उद्देश्य से परीक्षा केन्द्रो का निरीक्षण किया। निरीक्षण मे सर्वप्रथम मॉ0 शारदा चिल्ड्रन पब्लिक इण्टर कॉलेज जलालाबाद, मॉ विणावादनी स्कूल हरदासपुर खुर्द, जय सत् गुरू देव जनता इण्टर कालेज दुल्लहपुर गाजीपुर परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मॉ विणावादनी विद्यालय में परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षक के तौर पर नियुक्त अनिल कुमार कम्प्यूटर आपरेटर को तत्काल हटाने का निर्देश दिया। उन्होने परीक्षा केन्द्रो के विद्यालय के प्रधानाचार्य को निर्देशित किया कि किसी दशा में परीक्षा के दौरान कम्प्यूटर आपरेटर पद का कोई भी व्यक्ति परीक्षा केन्द्रो कक्ष निरीक्षक के रूप में नही रखे जायेगे अन्यथा की स्थिति मे पाये जाने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने परीक्षा कक्षों में जाकर गहनता से निरीक्षण करते हुए छात्र/छात्राओं का प्रवेश पत्र से मिलान भी किया तथा नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं केन्द्र व्यवस्थापकों को कड़े निर्देश दिया, तथा समस्त सेक्टर मजिस्टेªटो को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में सेक्टर मजिस्ट्रेट लगातार परीक्षा के दौरान निरन्तर भ्रमणशील रहकर शान्ति पूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न करायेगे। हाईस्कूल की प्रथम पाली में परीक्षा के दौरान उपस्थित 59049 छात्र/छात्राओ में 9876 छात्र अनुपस्थित पाये गये एवं इण्टरमीडिएट की प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान 416 छात्र/छात्राओं में से 19 अनुपस्थित पाये गये। इसीक्रम में इण्टरमीडिएट की द्वितीय परीक्षा में 6090 छात्र/छात्राओं में 439 छात्र अनुपस्थित पाये गये।
जिलाधिकारी ने परीक्षा केन्द्रों का जायजा लेने के दौरान कहा कि जिले में प्रत्येक दशा में नकल विहीन परीक्षा करायी जायेगी, यदि इसमें किसी भी व्यक्ति द्वारा अवरोध उत्पन्न करने की कोशिश करते पाया गया तो उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जायेगी तथा जिन परीक्षा केन्द्रों पर नकल कराते पाया गया तो सम्बन्धित परीक्षा केन्द्रों को ब्लैक लिस्टेट किया जायेगा। उन्होने कहा कि परीक्षा केन्द्रो के आस पास स्थित कम्प्यूटर, फोटो कापी की दुकानें भी बन्द रखी जाएं, इसका पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने उक्त विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरा कक्ष तथा प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिकाओं के डबल लॉक को देखा, उन्होंने संबंधित प्रधानाचार्याे को निर्देश दिया कि परीक्षा को सुचितापूर्ण संपन्न कराना है। इसको देखते हुए सीसीटीवी कैमरे पूर्णतया संचालित रहें इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा प्रत्येक विद्यालय में स्टैटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। कंट्रोल रूम के माध्यम से भी परीक्षा पर पूरी नजर रहेगी सभी को सख्त निर्देश दिए गए कि शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा संपन्न करायी जाए।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: लीगल एंड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के विभिन्न पदों के साक्षात्कार की तिथि हुई सुनिश्चित
Next: स्व0 मेधबरन सिंह हॉकी स्पोर्टस स्टेडियम में होंगी जिला स्तरीय हॉकी ट्रायल्स

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, 13 नामजद समेत कई पर मुकदमा

ब्यूरो 06-03-2026
CSF-Logo-500x280

भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, एक किशोर घायल

ब्यूरो 06-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को गाजीपुर में आयोजित होगी महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक

ब्यूरो 06-03-2026
IMG-20260306-WA0014

महिला दिवस को भव्य बनाने हेतु 08 मार्च को नेहरू स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता

ब्यूरो 06-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.