Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

आगामी चुनावों के दृष्टिगत घर-घर जाकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की समर्थन की अपील

ब्यूरो 28-02-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240228-WA0008

जमानिया। भाजपा का लाभार्थी संपर्क अभियान जमानिया नगर मंडल में बुधवार से शुरू हो गया है। जमानिया नगर के कार्यकर्ता पदाधिकारियों के साथ ही जनप्रतिनिधियों ने लाभार्थियों के घर दस्तक दी है। सबके दरवाजे पर मेरा परिवार, भाजपा परिवार का स्टीकर लगाकर आगामी लोकसभा चुनाव के लिए समर्थन मांगा है। यह अभियान नगर के 26 बूथों पर संपन्न किया जाएगा।

सबसे पहले केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजना के लाभार्थियों से संपर्क किया गया। मंडल प्रभारी बृजेंद्र राय ने नगर क्षेत्र से अभियान की शुरुआत की है। साथ ही लाभार्थियों से मिलकर केंद्र में मोदी जी की हैट्रिक वाली सरकार बनवाने की अपील की है। उन्होंने एक-एक करके 20 परिवारों से मुलाकात की। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मकसद जनकल्याण है। निशुल्क राशन वितरण इसी का एक प्रमाण है। हर जरूरतमंद को पक्का घर व शौचालय दिया जा रहा है।मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर वर्मा ने कहा कि कोरोना की चुनौतियों से निपटने में भाजपा सरकार ने तेजी दिखाई और इस महामारी पर सफलता प्राप्त किया । घरौनी से महिलाओं को सशक्त बनाने की मुहिम चल रही है। उज्ज्वला योजनाओं ने महिलाओं का जीवन आसान बना दिया है। बिजली कनेक्शन, किसान सम्मान निधि, श्रमिक सम्मान निधि का लाभ भी लोगों को मिल रहा है। पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता,वरिष्ठ भाजपा नेता संजय जयसवाल,गणेश वर्मा जी सहित पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी लाभार्थियों से संपर्क किया है

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: विभिन्न बूथों के निरीक्षण के साथ आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कराने का दिया गया निर्देश
Next: नवचयनित 106 आगनवाड़ी कार्यकत्री को किया गया नियुक्ती पत्र वितरित

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, 13 नामजद समेत कई पर मुकदमा

ब्यूरो 06-03-2026
CSF-Logo-500x280

भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, एक किशोर घायल

ब्यूरो 06-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को गाजीपुर में आयोजित होगी महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक

ब्यूरो 06-03-2026
IMG-20260306-WA0014

महिला दिवस को भव्य बनाने हेतु 08 मार्च को नेहरू स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता

ब्यूरो 06-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.