Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सांसद राज्यसभा डा0 संगीता बलवन्त की उपस्थिति में हुआ अन्नपूर्णा भवन का लोकार्पण

ब्यूरो 02-03-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240302-WA0033

गाजीपुर। मनरेगा योजना अन्तर्गत पूरे प्रदेश में 1,100 अन्नपूर्णा भवनों (मॉडल उचित दर दुकानों) का लोकार्पण एवं 79,000 उचित दर दुकानों पर ई-वेइंग स्केल लिंक्ड ई-पॉस मशीनों के माध्यम से खाद्यान्न वितरण का शुभारंभ मा.मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा लखनऊ लोक भवन से किया गया। इसी क्रम में जनपद गाजीपुर में बने लगभग 12 ‘‘अन्नपूर्णा भवनों‘‘ में से ग्राम पंचायत गोला विकासखंड देवकली के अन्नपूर्णा भवन पर इस कार्यक्रम का सूचना विभाग द्वारा सजीव प्रसारण मा. सांसद राज्यसभा डा0 संगीता बलवन्त, विधान परिषद सदस्य के प्रतिनिधि प्रदीप पाठक, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिला अधिकारी( वि0 रा0) एवं आम जनमानस की उपस्थिति में किया गया।
मुख्य अतिथि मा0 सांसद राज्यसभा डा0 संगीता बलवन्त ने गॉव गोला में बनाये गये अन्नपूर्णा भवन (मॉडल उचित दर दुकानों) का फीता काटकर उद्घाटन किया त्तपश्चात उन्होने अपने संबोधन में कहा कि केन्द्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा समाज के अन्तिम पायदान पर स्थित व्यक्ति तक पहुचने तथा उनको हर योजना का लाभ दिलाने हेतु गम्भीरता पूर्वक सोच रही है। उन्होने कहा कि हर घर आवास योजना, शौचालय, राशन, आयुष्मान कार्ड, शिक्षा एवं अन्य प्रकार की लाभपरक योजनाओं को प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। आज गोला गॉव में मॉडल उचित दर दुकान का लोकापर्ण गॉव एवं आस पास के लोगो के लिए सुनहरा अवसर है। जिसका लोकार्पण मा0 मुख्यमंत्री जी ने लोक भवन लखनऊ से किया। उन्होने कहा कि केन्द्र एवं राज्य के मुखिया पूरी जनता को अपना परिवार समझकर कार्य करते हुए विकास को गति दे रहे है । इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, अपर जिला अधिकारी (वि0/रा0) दिनेश कुमार, खण्ड विकास अधिकरी देवकली, जिला आपूर्ति कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी, एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने प्रलंबित अर्थिक सहायता प्रदान किये जाने हेतु किया निर्देशित
Next: सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 338 शिकायत/प्रार्थना पत्र हुए प्राप्त

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.