Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

एक भी बच्चा पढ़ाई से न रह जाए वंचित, प्रदेश सरकार की पहल

ब्यूरो 05-03-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240305-WA0027

जमानियां। प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि एक भी बच्चा पढ़ाई से वंचित न रह जाए। इसी तर्ज पर योगी सरकार ने प्री-प्राइमरी पर समुदाय जागरूकता के लिए ‘हमारा-आंगन-हमारे बच्चे’ कार्यक्रम की शुरुआत की है। इसी के तहत विकासखंड के अंतर्गत जूनियर हाई स्कूल हेतिमपुर जमानिया के प्रांगण में बुधवार को हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम आयोजित की गया।

इस दौरान शिक्षकों ने गीत वंदना गाकर कार्यक्रम की शुरुआत कि। जिसमें मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी डा, हर्षिता तिवारी रही तथा विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीएम डा, हर्षिता तिवारी ने कहा कि शिक्षा ही विकास की कुंजी होती है। शिक्षा सबका बराबर का हक होती है। और शिक्षा ही सबको बराबर का हक देने की बात भी करती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि एक भी बच्चा पढ़ाई से वंचित न रह जाए। इसी तर्ज पर योगी सरकार ने प्री-प्राइमरी पर समुदाय जागरूकता के लिए ‘हमारा-आंगन-हमारे बच्चे’ कार्यक्रम की शुरुआत की है। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा ने बताया कि हर बच्चे को शिक्षा का अधिकार, पथ पर संकल्पित प्रदेश सरकार प्रदेश में प्री-प्राइमरी पर समुदाय जागरूकता हेतु हमारा-आंगन-हमारे बच्चे, विकास खंड स्तरीय कार्यक्रम संचालित की है। इस अभियान के तहत योगी सरकार प्रदेश के दिशा निर्देश के बाद बुधवार को बीआरसी के प्रांगण में हमारा आंगन-हमारे बच्चे कार्यक्रम की शुरुआत हुई। उन्होंने बताया कि प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को आकर्षित करने के लिए खेलकूद सामग्री और बच्चों को रुचिकर शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से पुस्तकें व गणित किट उपलब्ध कराना है। कुशवाहा ने बताया कि यह कार्यक्रम आंगनबाड़ी केंद्र पर पढ़ने वाले बच्चों की शिक्षा को मजबूती देगा। उक्त मौके पर सहायक अध्यापिका प्रतिभा सिंह, ने संचालन की। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह पटेल, सीडीपीओ रीता सिंह‚ ब्लाक अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ सिंह, उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, शिवशंकर सिंह, मिथिलेश सिंह, गणेश पाण्डेय, मनोज तिवारी, रीता यादव, संस्कृति, रेनू सिंह, रामकांत आदि के अलावा आदि शिक्षक और शिक्षाएं मौजूद रही।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मरम्मत कार्य में अनियमित्ता को लेकर ग्रामीणों ने दर्ज कराया विरोध
Next: राजकिशोर सिंह महाविद्यालय के स्वयं सेवकों ने लोगों को किया जागरूक

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.