Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

डी०डी०ओ० पोर्टल के माध्यम से समस्त विभागों का बिलपारण किया जा रहा है संपादित

विशेष संवाददाता 06-03-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर।  निदेशक कोषागार उ०प्र०, द्वारा अवगत कराया गया है कि प्रदेश के समस्त जनपदों में कोषागारों द्वारा ई-पेमेंट / डी०डी०ओ० पोर्टल के माध्यम से समस्त विभागों का बिलपारण का कार्य संपादित किया जा रहा हैं। उक्त प्रणाली के अंतर्गत यह आवश्यक है कि ‘‘समस्त आहरण वितरण अधिकारियों द्वारा पूरे वित्तीय वर्ष हेतु एक ही ट्रेजरी रजिस्टर बनाया जाये तथा उसमें पडनें वाले सिरियल नंबर 01 अप्रैल सें 31 मार्च तक क्रमिक में हो तथा प्रत्येक पृष्ठ पर पेंज नंबर अंकित हो व प्रथम पृष्ठ आहरण वितरण अधिकारी के हस्ताक्षर से सत्यापित होना चाहिए। यह भी सुनिश्चित की जाय कि ट्रेजरी रजिस्टर में चढने वाले देयकों के समक्ष कालम में आहरण वितरण अधिकारी के पुर्ण हस्ताक्षर हो तथा कोषागार में बिल प्राप्ति करने वाले कर्मचारी द्वारा पुर्ण हस्ताक्षर किया जाय ।‘‘ ई-पेंमेट की दशा में उपरोक्त प्रक्रिया अत्यंत आवश्यक है। साथ ही साथ प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में लेखा महालेखाकार उ०प्र० को प्रेषण होने के पश्चात कोषागार से प्राप्त डी०डी०ओ० रिकान्शिलेशन से उक्त माह में कोषागार से आहरित धनराशि का अवश्य रूप से लेखा मिलान कर कोषागार को एक प्रति डी०डी०ओ० द्वारा प्रमाणित कर प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में संबंधित बिल पारण पटल पर अवश्य प्राप्त करायी जायें। जिससे भविष्य में होने वाले किसी भी प्रकार के असुविधा से बचा जा सकें। उक्त के संबंध में उच्चाधिकारियों द्वारा अपने निरिक्षण में कडाई से अनुपालन करने का निर्देश दिया गया है। अतएवं उपरोक्त के दृष्टिगत उच्चाधिकारियों द्वारा प्राप्त निर्देशों का कोषागार में देयक प्रस्तुत करते समय अनिवार्य रूप से अनुपालन सुनिश्चत करने का कष्ट करें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कोषागारों द्वारा किसी भी भुगतान हेतु चेक नही किया जाएगा अब जारी
Next: अर्थदंड न अदा करने के फलस्वरूप सश्रम २ महीनों की अतिरिक्त कारावास से किया गया दण्डित

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.