Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कोषागारों द्वारा किसी भी भुगतान हेतु चेक नही किया जाएगा अब जारी

विशेष संवाददाता 06-03-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर।  वित्त (लेखा) अनुभाग-1, उ0प्र0 शासन लखनऊ द्वारा द्वारा दिये गये निर्देश के अनुपालन में आपको अवगत कराना है कि दिनांक-01.04.2013 से कोषागारों द्वारा समस्त भुगतान ई पेमेंट के माध्यम से किए जा रहे है एवं अब कोषागारों द्वारा किसी भी भुगतान हेतु चेक जारी नहीं किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त आनलाइन बिल प्रस्तुतीकरण एवं ई-कुबेर प्रणाली भी वर्तमान मे लागू है। सभी आहरण एवं वितरण अधिकारियों द्वारा कोषागारों में समस्त बिल निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार बिलम्बतम् दिनांक-20.03.2024 तक अवश्य प्रस्तत कर दिये जाय, जिससे कि प्रस्तुत बिलों की आवश्यक चेकिंग के बाद कोषागारों द्वारा बिलों की पासिंग तथा ई-पेमेंट के माध्यम से भुगतान निर्धारित समय अवधि में दिनांक-31.03.2024 तक किया जा सके। अतः उपरोक्त के दृष्टिगत वित्त (लेखा) अनुभाग-1, उ0प्र0 शासन लखनऊ द्वारा निर्गत शासनादेश के अनुपालन में प्रत्येक वर्ष की भांति चालू वित्तीय वर्ष में माह फरवरी-2024 तक प्राप्त बजट के सापेक्ष देयको को डी०डी०ओ० पोर्टल द्वारा तैयार यथाशीघ्र कोषागार में प्रस्तुत कर आहरण कर करने अथवा विलम्बतम दिनांक-20.03.2024 तक आहरण कर करने का कष्ट करें। साथ ही यदि बजट में किसी प्रकार भी भिन्नता हो तो कोषागार से बजट मिलान रिर्पाेट प्राप्त कर मिलान कर लेवें। माह मार्च-2024 में प्राप्त बजट के सापेक्ष देयक विलम्बतम दिनांक-25.03.2024 तक कोषागार में अवश्य प्रस्तुत करने का कष्ट करें। उक्त शासन के निर्देश के अवहेलना की स्थिति में किसी धनराशि के व्यपगत होने की दशा में संबंधित आहरण वितरण अधिकारी स्वयं उत्तरदायी होगें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कांग्रेस ने सीएम के वादे को बताया झूठा आश्वासन
Next: डी०डी०ओ० पोर्टल के माध्यम से समस्त विभागों का बिलपारण किया जा रहा है संपादित

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.