Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

एनएसएस के महत्व को विस्तार से बताया

संवाददाता 09-03-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240310-WA0104

जमानिया। क्षेत्र के दरौली गांव स्थित रामकली महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के चल रहे सात दिवसीय शिविर का समापन शनिवार को हुआ।जिसमें छात्रों को अनुशासन से रहने सहित एनएसएस के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ठ अतिथि जिला पंचायत सदस्य आकाश यादव एवं महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ हरिश्चंद्र सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव, विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा सहित अन्य अतिथियों का प्रबंधक डा, हरिश्चंद्र सिंह ने शानदार ढंग से स्वागत व अभिनंदन की। इसके बाद नस की छत्राओं द्वाराइ स्वागत गान, सरस्वती वंदना, नाटक, एकांकी, मोनो एक्टिंग, नृत्य आदि रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सभी कार्यक्रम को उपस्थित लोगो ने खूब सराहा। दौरान मुख्य अतिथि श्याम जी यादव ने कहा कि विद्यार्थियों को व्यक्तित्व के निर्माण के लिए रचनात्मक कौशल होना जरूरी है। राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविरों में सहभागिता करने से व्यक्तित्व में निखार आता है। महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ हरिशचन्द्र सिंह ने कहा कि  शिविर में जो कुछ भी सिखाया गया छात्र-छात्राएं उसे अपने जीवन में उतारें और अनुशासन में रहकर आगे बढे़ं। राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य तभी सफल होगा। इसका और अधिक प्रचार-प्रसार होना चाहिए। कार्यक्रम के आखिर में महाविद्यालय की प्राचार्य डा ज्योत्सना पांडेय ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कमलेश कुमार सिंह, अभय पांडेय, राम आशीष सिंह, संदीप कुमार, आलोक कुमार सिंह, चंदा यादव, निशू यादव, एसएन सिंह, अरुण सिंह, प्रिय सिंह आदि सहित महाविद्यालय की छात्रा एवं ग्रामीण अभिभावक मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: शातिर चोरों ने लूट की घटना को दिया अंजाम
Next: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का शत्-प्रतिशत हो अनुपालन -जिलाधिकारी

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, 13 नामजद समेत कई पर मुकदमा

ब्यूरो 06-03-2026
CSF-Logo-500x280

भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, एक किशोर घायल

ब्यूरो 06-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को गाजीपुर में आयोजित होगी महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक

ब्यूरो 06-03-2026
IMG-20260306-WA0014

महिला दिवस को भव्य बनाने हेतु 08 मार्च को नेहरू स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता

ब्यूरो 06-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.