Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

खेल के बिना अधूरा है जीवन- प्रधानाचार्या पूनम सिंह

ब्यूरो 11-03-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240311-WA0052

गाजीपुर।  नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वाधान में दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन सदर विकासखंड के स्टेशन रोड स्थित अभिनव सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज में किया गया। जिसमे 100 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान दीपक बिन्द, द्वितीय स्थान संस्कार बिन्द, तृतीय स्थान राज बिन्द ने प्राप्त किया। कबड्डी महिला वर्ग में विजेता कबड्डी कप्तान रोशनी कुमारी की टीम और उपविजेता कबड्डी कप्तान रितु यादव की टीम रही। खो- खो में विजेता खो- खो कप्तान सुप्रिया यादव की टीम और उपविजेता खो -खो कप्तान अनीता कुमारी की टीम रही। रिले रेस में विजेता रिले रेस कप्तान विवेक बिन्द की टीम और उपविजेता खो – खो कप्तान अंगद यादव की टीम रही।इस मौके पर अभिनव सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या पूनम सिंह मैडम ने कहाँ की विभिन्न खेलों के खेलने से हमारी शारीरिक, मानसिक और सामाजिक सेहत में सुधार होता है। खेल का महत्व इतना महत्वपूर्ण है कि इसके बिना हमारा जीवन अधूरा माना जा सकता है। पढ़ाई के साथ खेल भी है जरुरी। अभिनव सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज सर ने कहाँ की हमें बच्चों को खेलों के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए और घर तथा स्कूली स्तर पर शिक्षकों और अभिभावकों की समान भागीदारी के द्वारा उनकी खेलों में रुचि को बढ़ावा देने का प्रयास करना चाहिए। आज के समय में स्पोर्ट्स और खेल बहुत ही रुचिकर हो गए हैं और किसी के भी द्वारा किसी भी समय खेले जा सकते हैं हालांकि, पढ़ाई और अन्य किसी में भी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए इनका बचपन से ही अभ्यास होना चाहिए।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष साधना राय ने कहाँ की खेल हमारे जीवन में अद्वितीय महत्व रखता है। यह हमारे स्वास्थ्य, मनोविज्ञानिक विकास और सामाजिक विकास के लिए एक संपूर्ण उपाय है। खेल के खेलने से हमारा शारीरिक स्वास्थ्य सुधरता है और हमें ऊर्जा से भर देता है। यह हमारी मानसिक तनाव को कम करता है और हमें खुश रखता है।और ब्लॉक स्तरीय खेल ओलंपिक खेलो की ओर जाने की पहली सीढ़ी है यही वह सुनहरी सीधी है जो बच्चों का खेल के प्रति जागरुक कर उनका मनोबल बढ़ता है और आगे खेलने के लिए प्रोत्साहित करता है और खेलो इंडिया में भी जाना चाहिए जब खेल में रूचि है। नेहरू युवा केंद्र के प्रशिक्षक रामाधार यादव ने सबके प्रति धन्यवाद ज्ञापित किये और कहाँ की खेल हमें नैतिकता और संयम की महत्वपूर्ण शिक्षा भी प्रदान करता है। जब हम खेल में भाग लेते हैं, तो हमें नियमों और नियमितता का पालन करना पड़ता है। इससे हमारे अनुशासन, संयम और नैतिक मूल्य विकसित होते हैं।

हमें अन्य खिलाड़ियों के साथ सही ढंग से खेलने की आवश्यकता होती है और हमें अपनी संख्या का सम्मान करना सिखाता है। खेल हमें टीम के साथ काम करने, उच्चतम मानकों की प्राप्ति करने और दूसरों के साथ सहयोग करने की क्षमता देता है। संचालन राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक एवं अविराम पदयात्री खुशबू वर्मा ने किया और कहाँ की खेल एक महान सामाजिक संगठन है। जब हम खेल खेलते हैं, तो हम साथी खिलाड़ियों के साथ ग्रुप में संघटित होते हैं और टीमवर्क करते हैं। इससे हमारे सामाजिक और संघटनात्मक कौशल विकसित होते हैं और हम अन्य लोगों के साथ सहयोग करने का कौशल बनाते हैं। खेल हमें नेतृत्व के गुण विकसित करता है, हमारी सामरिक बुद्धि को मजबूत बनाता है और हमें संघर्ष के साथ सामर्थ्यपूर्ण व्यवहार करने का मौका देता है। इस मौके पर अभिनव बालिका इंटर कॉलेज की मैडम प्रमिला सिंह, सुमन, पूनम, पंकज श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थिति रहे और सभी ने खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन की प्रसंशा की।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: उ0प्र0 की बेटियोे को अपनी बेटी मानकर मुख्यमंत्री जी ने सामूहिक विवाह योजना पूरे प्रदेश में की थी संचालित- संगीता बलवंत
Next: सर्विलांस पुलिस की संयुक्त कार्यवाही मे मिली बड़ी सफलता

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, 13 नामजद समेत कई पर मुकदमा

ब्यूरो 06-03-2026
CSF-Logo-500x280

भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, एक किशोर घायल

ब्यूरो 06-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को गाजीपुर में आयोजित होगी महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक

ब्यूरो 06-03-2026
IMG-20260306-WA0014

महिला दिवस को भव्य बनाने हेतु 08 मार्च को नेहरू स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता

ब्यूरो 06-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.