Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

धूमधाम से मनाया गया सनशाइन पब्लिक स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2023-24 का वार्षिक परीक्षा परिणाम दिवस

ब्यूरो 30-03-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240330-WA0015

जमानिया। क्षेत्र के कसेरा पोखरा गांव स्थित सनशाइन पब्लिक स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2023-24 का वार्षिक परीक्षा परिणाम दिवस धूमधाम से मनाया। रिजल्ट पाकर छात्र–छात्रा खुशी से झूम उठे।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि विद्यालय के संस्थापक चेयरमैन सर्वानन्द सिंह ने दीप प्रज्जवल कर किया। जिसके बाद विद्यालय का परिणाम विद्यालय के प्रधानाचार्य ने घोषित किया। जिसमें कक्षा 2 के आकाश यादव को 99.13 प्रतिशत अंक अर्जित कर सनशाइन पब्लिक स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए स्कूल टापर बनने का गौरव प्राप्त किया। वही कक्षा 1 की रैंशी यादव ने 99 प्रतिशत अंक और कक्षा 4 के भूमि यादव ने 98.90 प्रतिशत अंक हासिल करते हुए विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया। वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा करते हुए विद्यालय के संस्थापक चेयरमैन सर्वानंद सिंह ने कहा कि प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र -छात्राओं को स्कॉलरशिप दी जाती है और ऐसे मेधावी छात्र -छात्राओं को उत्कृष्टता प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया जाता है। विद्यालय प्रबंधन ने ऐसे मेधावी छात्र -छात्राओं को समारोह आयोजित कर पुरस्कृत किया। विद्यालय के प्रबंधक अमित कुमार सिंह ने उपस्थित अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि इस वर्ष विद्यालय के कुल 8 छात्र -छात्राओं ने जेईई मेन की और 2 छात्रों ने सीएटी जैसी बहुप्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता प्राप्त किया है, जो विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को प्रतिबिंबित करता है। उक्त कार्यक्रम में अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह, प्रधानाचार्य शैलेन्द्र कुमार सिंह, प्राइमरी विंग की प्रभारी पूजा सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अम्बेडकर मोड़ तिराहा से अभियुक्त को 02 किलोग्राम नाजायज गाँजे के साथ किया गया गिरफ्तार
Next: विभिन्न कार्यक्रमों द्वारा मतदाताओं को मतदान हेतु लगातार किया जा रहा है जागरूक

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, 13 नामजद समेत कई पर मुकदमा

ब्यूरो 06-03-2026
CSF-Logo-500x280

भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, एक किशोर घायल

ब्यूरो 06-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को गाजीपुर में आयोजित होगी महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक

ब्यूरो 06-03-2026
IMG-20260306-WA0014

महिला दिवस को भव्य बनाने हेतु 08 मार्च को नेहरू स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता

ब्यूरो 06-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.