Skip to content

गहमागहमी के बीच संपन्न हुआ बार एसोसिएशन का चुनाव

जमानिया। बार एसोसिएशन का चुनाव बुधवार को गहमागहमी के बीच संपन्न हुआ। इसमें अध्यक्ष पद पर अशोक कुमार सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी गोरख नाथ सिंह को 10 मतों से हरा कर जीत दर्ज की। वही सचिव अमरनाथ राम बने।
चुनाव अधिकारी रमेश सिंह यादव और विनोद कुमार उपाध्याय ने बताया कि एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए अशोक कुमार सिंह और गोरख नाथ सिंह के बीच सीधा मुकाबला रहा। जिसमें अशोक कुमार सिंह को 63 और गोरख नाथ सिंह को 53 मत मिले। अशोक कुमार सिंह ने 10 मतों से अपने प्रतिद्वंद्वी को हराया। महामंत्री के लिए अमरनाथ राम ने अपने निकटतम मुनेश कुशवाहा को 33 मतों से हराया। अमरनाथ राम को 68 और मुनेश कुशवाहा को 35 मत मिले। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष ए सुनील कुमार‚ कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम अंश बहादुर सिंह और कनिष्ठ उपाध्यक्ष द्वितीय मिथिलेश प्रताप सिंह तथा शमशाद राईनी‚ सह सचिव पद पर आजाद खां, अक्षय कुमार और मोहम्मद अशरफ निर्विरोध निर्वाचित हुए। इसी के साथ सदस्य कार्यकारिणी पद पर घनश्याम सिंह और संजय यादव निर्विरोध निर्वाचन हुए। चुनाव में कुल 122 मतदाताओं में से 119 ने मताधिकार का प्रयोग किया।

इस दौरान मोहम्मद इमरान‚ राजवंश सिंह‚ सुरेन्द्र प्रसाद‚ जय प्रकाश‚ मेराज हसन‚ फैसल होदा‚ कमलकांत राय‚ काज़ी शकील‚ संजय दूबे‚ पंकज तिवारी‚ एनाम खां‚ बृजेश मौर्य‚ घनश्याम सिंह आदि लोग मौजूद रहे।