Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

समाजसेवी शम्मी सिंह के पहल से कांशीराम कालोनी की बिजली समस्या हो रही है दूर

ब्यूरो 22-01-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250122-WA0025

गाजीपुर। बड़ीबाग एवं आदर्श बाजार स्थित कांशीराम कालोनी में बिजली बिल बकाया वसूली के लिए लगातार दूसरे दिन एक मुश्त समाधान योजना के तहत कैम्प का आयोजन किया गया।

ज्ञात हो कि दोनों आवास कॉलोनियो में तीन करोड रुपए बिजली बिल बकाया है और 10 सालों में बिजली बिल जमा नहीं किया गया है। मंगलवार को कैम्प के पहले दिन एक भी रजिस्ट्रेशन नहीं कराया गया। दूसरे दिन बुधवार को अधीक्षकगण अभियंता प्रवीण कुमार, अधिशासी अभियंता आशीष कुमार, एसडीओ सुधीर कुमार समेत बड़ी संख्या में विभागीय अधिकारी-कर्मचारी कैंप में पहुंचे और स्थानीय लोगों को योजना का लाभ लेने की अपील कि। मौके पर मौजूद समाजसेवी विवेक कुमार सिंह शम्मी ने मध्यस्थता करते हुए लोगों को योजना का लाभ लेने के प्रति जागरूक किया। समाजसेवी विवेक कुमार सिंह शम्मी ने कहा कि विभाग द्वारा 8000 रुपये जमा कराकर मीटर लगाने की बात कही गई थी, लेकिन लोग सक्षम नहीं थे। ऐसे में एमडी से वार्ता करके अब 5000 रुपये जमा करने पर विद्युत कनेक्शन चालू करने और मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। दोपहर तक करीब 10 लोगों ने इस योजना का लाभ लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। अधीक्षकग़ण अभियंता प्रवीण कुमार ने बताया कि 27 जनवरी तक लगातार कैंप का आयोजन किया जाएगा। जहां पर कैंप में एक मुश्त समाधान योजना के अंतर्गत पंजीकरण कराए जाने पर उपभोक्ताओं का बिजली मीटर लगाकर चालू कर दिया जाएगा एवं बकाए बिल को किस्तों में भी जमा कराए जाने की सुविधा प्रदान की जा रही है। अधिकतर लोगों द्वारा लगभग 10 सालों से बिजली बिल के मद में कोई भी धनराशि जमा नहीं कराई गई है। जिससे बिजली विभाग को प्रतिमाह लगभग 10 से 15 लाख की राजस्व हानि हो रही है। उन्होंने समस्त कालोनी वासियों से अपील की है कि समस्त कालोनीवासी अपने संयोजन से संबंधित प्रपत्र, ID कार्ड, कॉलोनी एलॉटमेंट पत्र सहित उपस्थित होकर योजना का लाभ उठाए।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: गहमागहमी के बीच संपन्न हुआ बार एसोसिएशन का चुनाव
Next: तानाशाही और सामंती प्रवृत्ति के खिलाफ आजीवन संघर्ष करते रहे स्वर्गीय जनेश्वर मिश्रा: गोपाल यादव

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.