Skip to content

भाजपा नेता आनंद सिंह की वैवाहिक वर्षगांठ पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री, दिया आशीर्वाद

गाजीपुर। कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने भाजपा नेता आनंद सिंह को उनकी 26वीं वैवाहिक वर्षगांठ पर आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए काशी विश्वनाथ से प्रार्थना की। भाजपा नेता आनंद कुमार सिंह ने अपनी 26वीं शादी की सालगिरह के अवसर पर परिवार सहित काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह भी वहां उपस्थित रहे और उन्होंने आनंद सिंह को शुभकामनाएं दीं।

आनंद सिंह का विवाह 26 वर्ष पूर्व सरिता सिंह के साथ हुआ था। उनके दो संतानें हैं—बेटी डॉ. अदिति सिंह, जो एमबीबीएस कर चुकी हैं, और बेटा आदित्य सिंह, जो भाजपा के युवा नेता हैं। आनंद सिंह ने पीजी कॉलेज से उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद एलएलबी की डिग्री हासिल की। वे छात्र जीवन से ही राजनीति और समाजसेवा में सक्रिय रहे हैं। कोरोना काल में उन्होंने जरूरतमंदों की हरसंभव सहायता की, जिसकी सराहना जनपदवासी आज भी करते हैं।