Skip to content

बौद्ध इंटर कॉलेज में रंगोत्सव की धूम, छात्रों ने बिखेरे रंग और जोश

गाजीपुर। सरदरपुर क्यामपुर स्थित बौद्ध इंटर कॉलेज में रंगोत्सव के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह कुशवाहा ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और छात्रों, शिक्षकों एवं गणमान्य व्यक्तियों को संबोधित किया।

अपने संबोधन में मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह कुशवाहा ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा, “शिक्षा समाज के विकास की रीढ़ होती है। छात्रों को अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर मेहनत करनी चाहिए। भाजपा सरकार शिक्षा के क्षेत्र में सुधार लाने और छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए लगातार प्रयासरत है।” उन्होंने आगे कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं से छात्रों को लाभ मिल रहा है और आने वाले समय में शिक्षा क्षेत्र को और मजबूत करने के लिए नई योजनाएं लाई जाएंगी। इस कार्यक्रम में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी जिज्ञासाओं को साझा किया। रंगोत्सव के इस आयोजन ने छात्रों के बीच उल्लास और सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया।

इस अवसर पर शिक्षक रामजी कनौजिया, रामलाल यादव, राजवंती कुशवाहा, राकेश यादव, मनोज रावत, शेषनाथ सिंह, अभिमन्यु कुशवाहा, अमित कुमार, बलवंत यादव, अजय यादव, सुरेंद्र कुमार, राजेश यादव, उमेश राजभर, राहुल कुमार सहित अन्य शिक्षकगण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य सुधीर कुशवाहा ने की