गाज़ीपुर। जिले की प्रतिष्ठित नेता और राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत को महिला सशक्तिकरण समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के साथ उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में एक और मील का पत्थर स्थापित किया है। डॉ. बलवंत की नियुक्ति से गाजीपुर की जनता, विशेषकर महिलाओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।
महिला सशक्तिकरण समिति संसद की एक प्रमुख संस्था है, जो देशभर की महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और विकास से जुड़ी नीतियों पर सुझाव देती है। इस नई भूमिका को लेकर डॉ. बलवंत ने कहा, “यह मेरे लिए सेवा का अवसर है। मैं हर उस आवाज़ को संसद तक पहुँचाऊंगी, जो अब तक अनसुनी रह गई थी।” उनकी इस उपलब्धि पर समर्थकों में उत्साह का माहौल है। लोग मिठाइयाँ बाँटकर और गले लगाकर उन्हें शुभकामनाएँ दे रहे हैं। गाजीपुर में डॉ. बलवंत के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
