Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

साइबर ठगों का नया खेल किशोरी को बनाया निशाना,
फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट से अपलोड की अश्लील तस्वीरें, मामला दर्ज

ब्यूरो 23-04-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250423-WA0019.jpg

गाजीपुर। भांवरकोल थाना क्षेत्र अंतर्गत एक किशोरी के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल करने का गंभीर मामला प्रकाश में आया है। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पीड़िता ने तत्काल थाने में पहुंचकर लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

किशोरी ने अपनी तहरीर में बताया कि किसी अज्ञात शख्स ने मोबाइल नंबर (8376804**) का इस्तेमाल कर उसके नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई और उस पर अश्लील तस्वीरें अपलोड कर दीं। इस हरकत से उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को गहरी चोट पहुंची है, और मानसिक रूप से वह बेहद परेशान है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पत्रकारों ने उक्त संदिग्ध नंबर को ट्रूकॉलर पर जांचा, जहां ‘फोर्टिस स्ट्रेस हेल्पलाइन मिरिंडा (इंस्टा फ्रॉड)’ नाम सामने आया। इससे इस प्रकरण में किसी संगठित साइबर अपराध गिरोह की संलिप्तता की आशंका और भी गहरा गई है।

भांवरकोल थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया कि किशोरी की तहरीर के आधार पर अज्ञात अभियुक्त के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम मामले की बारीकी से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी या आरोपियों को पकड़ने के लिए सघन प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या साइबर सेल को दें, ताकि ऐसे असामाजिक तत्वों पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: डॉ. संगीता बलवंत बनीं महिला सशक्तिकरण समिति की सदस्य
Next: दुकानदार से अंडा न देने के विवाद में मारपीट, चार के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

चार वर्षीय मासूम की हत्या के दोषी को मृत्युदंड, अदालत ने लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना

ब्यूरो 11-06-2026
8ef6d3fd-9f62-4820-bb76-1a91448c6120

मई में 41 आपराधिक वादों का निस्तारण, 13 मामलों में हुई सजा

ब्यूरो 11-06-2026
4c822df6-3a25-4398-94fe-8f309aa71771

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित दंपती गिरफ्तार

ब्यूरो 11-06-2026
CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.