Skip to content

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस की पहल, हेल्पलाइन और योजनाओं की दी जानकारी

ग़ाज़ीपुर। ‘मिशन शक्ति 5’ अभियान के तहत जनपद के समस्त थानों द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण तथा अधिकारों को लेकर व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत पुलिस अधिकारियों ने शासन और उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा चलाई जा रही महिला कल्याणकारी योजनाओं तथा सेवाओं की जानकारी आमजन से साझा की।

इस दौरान महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों – 112, 1090, 181, 108, 1076, 1098 – की उपयोगिता और कार्यप्रणाली को विस्तारपूर्वक बताया गया। साथ ही साइबर क्राइम से संबंधित जानकारी भी दी गई, जिससे महिलाएं डिजिटल प्लेटफार्म पर सुरक्षित रह सकें। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास का संचार करना और उन्हें उनके अधिकारों व सरकारी सेवाओं की जानकारी देकर आत्मनिर्भर बनाना था। पुलिस द्वारा चलाए गए इस जागरूकता अभियान को आमजन से सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त हुई।