Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गाजीपुर में महिला सहायता प्रकोष्ठ की पहल से दो बिछड़े परिवारों का हुआ पुनर्मिलन

ब्यूरो 04-05-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250504-WA0005.jpg

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में आज पुलिस लाइन स्थित महिला सहायता प्रकोष्ठ/परिवार परामर्श केंद्र में पति-पत्नी से संबंधित कुल 16 पारिवारिक विवादों की सुनवाई की गई।इस दौरान लंबे समय से विवादों में फंसे दो मामलों में पति-पत्नी को समझाइश देकर बिना किसी दबाव के आपसी सहमति से विदा कराया गया, जिससे दो परिवारों में फिर से खुशहाली लौट आई। यह प्रयास मध्यस्थता के माध्यम से किया गया।

इसके अलावा, 5 प्रकरणों में दोनों पक्षों की अनुपस्थिति के चलते पत्रावली बंद कर दी गई, जबकि 3 मामलों में मध्यस्थता विफल रहने पर विधिक कार्रवाई का सुझाव देते हुए पत्रावली बंद की गई। वहीं 2 अन्य मामलों में पारिवारिक स्थिति सामान्य पाए जाने पर भी कार्यवाही समाप्त कर दी गई। शेष प्रकरणों में मध्यस्थता न हो पाने के कारण अगली तिथि निर्धारित की गई है। इन मामलों के निस्तारण में प्रमुख रूप से विक्रमादित्य मिश्र, वीरेंद्र नाथ राम, कमरूद्दीन, महिला सहायता प्रकोष्ठ प्रभारी शशि सिंह, महिला आरक्षी रागिनी चौबे, अभिलाषा, आरक्षी शिवशंकर यादव तथा महिला प्रांतीय रक्षक दल की साधना की सक्रिय भूमिका रही।पुलिस द्वारा किए गए इस मानवीय प्रयास की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस की पहल, हेल्पलाइन और योजनाओं की दी जानकारी
Next: ड्रैगनफ्रूट से बने उत्पादों पर संगोष्ठी आयोजित, पोषण व औषधीय गुणों से भरपूर जैम, जेली व आरटीएस तैयार

हो सकता है आप चूक गए हों

12c2eb04-45bb-45a9-93eb-14acee2c2461

पुलिस लाइन में एचपीवी टीकाकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो 30-07-2026
58939432-7458-45ab-a94d-a3d3c6a19fd9

जंगीपुर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर बदमाश को अवैध तमंचे के साथ दबोचा

ब्यूरो 30-07-2026
07ec867a-a011-40c2-965b-318ed43a79fa

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 692 करोड़ की 268 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

ब्यूरो 30-07-2026
07ec867a-a011-40c2-965b-318ed43a79fa

जनभावनाओं का सम्मान: संत रविदास नगर नाम बहाली पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद

ब्यूरो 30-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.