Skip to content

पदोन्नति पर एसपी ने उप निरीक्षक रमेश कुमार को लगाया स्टार

गाजीपुर। जनपद पुलिस को नया उत्साह और ऊर्जा उस समय मिली, जब पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने हेड कांस्टेबल रमेश कुमार को उप निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिलने पर उनके कंधे पर स्टार लगाकर सम्मानित किया।इस अवसर पर एसपी डॉ. ईरज राजा ने रमेश कुमार को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पदोन्नति न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि इससे विभागीय जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं।

एसपी ने रमेश कुमार को नई जिम्मेदारियों का निर्वहन ईमानदारी, निष्ठा और पूरे उत्साह के साथ करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा ही पुलिस का मुख्य उद्देश्य है, और इस पदोन्नति से अपेक्षाएं भी बढ़ी हैं। इस सम्मान समारोह से पुलिस बल में नई ऊर्जा का संचार हुआ और अन्य कर्मियों को भी प्रेरणा मिली।