Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

झोपड़ी में आग का तांडव, भैंस भस्मीभूत – बच्ची ने मौत को दी मात

ब्यूरो 13-05-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250513-WA0013.jpg

गाजीपुर। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के सोनबरसा गांव में मंगलवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब एक झोपड़ी में अचानक भीषण आग लग गई। यह झोपड़ी गांव निवासी पारस चौहान की थी, जिसमें अज्ञात कारणों से आग भड़क उठी और कुछ ही समय में विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आने से झोपड़ी में बंधी एक भैंस की मौके पर ही जलकर मौत हो गई, जबकि एक पाड़िया गंभीर रूप से झुलस गई है। हादसे के समय झोपड़ी के भीतर मौजूद एक मासूम बच्ची ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचा ली, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

आग की खबर फैलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।घटना की सूचना मिलते ही हल्का लेखपाल सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन करना शुरू कर दिया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। गांव में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पदोन्नति पर एसपी ने उप निरीक्षक रमेश कुमार को लगाया स्टार
Next: शेरपुर में जर्जर तारों ने बुझाई ग्रामीणों की उम्मीदें, अधूरे बिजली कार्य पर भड़के लोग

हो सकता है आप चूक गए हों

17dd1c2b-188d-43dc-8835-78bdbce45562

दहेज हत्या के मामले में दो महिला अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 03-08-2026
c30e899d-7ed7-4032-a16a-309efc6288a7

गोड़सरा ने रघुनाथपुर को 3-0 से हराकर अगले दौर में बनाई जगह

ब्यूरो 02-08-2026
7946cd84-ac61-4023-97ad-928b38bd2023

सावन के पहले सोमवार को लेकर प्रशासन अलर्ट, शिवालयों और बलुआ घाट पर व्यापक तैयारियां

ब्यूरो 02-08-2026
20a07f2e-d75d-49d8-82c2-3f7006f149c9

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 40 मरीजों का हुआ निःशुल्क उपचार

ब्यूरो 02-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.