गाजीपुर। थाना नन्दगंज पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के अंतर्गत पुलिस ने पाक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपनिरीक्षक श्री सन्तोष कुमार यादव व उनकी टीम ने शुक्रवार को मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए ग्राम पहलवानपुर पुलिया के पास से विशू चौहान उर्फ विश्वा पुत्र सुरेन्द्र चौहान, निवासी ग्राम मुड़रभा, थाना नन्दगंज को गिरफ्तार किया। अभियुक्त की उम्र लगभग 22 वर्ष है।
विशू चौहान के विरुद्ध दिनांक 30 मई 2025 को वादिनी श्रीमती अंजू देवी पत्नी त्रिलोकी, निवासी मुड़रभा द्वारा थाना नन्दगंज में मु0अ0सं0 157/2025 धारा 137(2), 65(1) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं पाक्सो एक्ट की धारा 5(L)/6 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सन्तोष कुमार यादव के साथ उनकी हमराह टीम शामिल रही। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, नन्दगंज पुलिस का यह अभियान आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगा, जिससे जनपद में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।