Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

शाहपुर की टीम ने जीत से किया डायमण्ड स्पोर्टिंग क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन

ब्यूरो 07-06-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250607-WA0027.jpg

जमानियां (गाजीपुर)। ब्लाक क्षेत्र के ग्राम ताजपुर-गायघाट स्थित खेल मैदान में शनिवार को डायमण्ड स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक उद्घाटन मैच आयोजित हुआ। इस मैच में यादव स्पोर्टिंग क्लब निरहु का पुरा और लकी स्पोर्टिंग क्लब शाहपुर के बीच भिड़ंत हुई, जिसमें शाहपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि ताजपुर ग्राम प्रधान आजाद यादव रहे। अन्य विशिष्ट अतिथियों में तेजबहादुर सिंह, अरविंद यादव, पूर्व प्रधान बबलू सिंह, तलाशपुर ग्राम प्रधान देवेंद्र यादव, पूर्व प्रधान मोहन यादव, गायघाट प्रधान धर्मेंद्र कुशवाहा एवं सभासद प्रमोद यादव, उपस्थित थे। समारोह में अतिथियों ने फीता काटकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। तत्पश्चात क्लब की ओर से मुख्य अतिथि एवं आमंत्रित अतिथियों का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्रम् से सम्मान किया गया।

मैच की शुरुआत टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी यादव स्पोर्टिंग क्लब निरहु का पुरा ने की। उन्होंने 8 ओवर में 5 विकेट खोकर 85 रन बनाए और जीत के लिए 86 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए लकी स्पोर्टिंग क्लब शाहपुर ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 4.3 ओवर में 2 विकेट खोकर 89 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। वृजेश यादव ने 10 गेंदों पर 50 रन की तूफानी पारी खेली और दो हैट्रिक छक्के लगाकर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता। मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के कारण दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखा गया और तालियों की गड़गड़ाहट से मैदान गूंज उठा। इस अवसर पर दुर्गा यादव, पारस यादव, मनोज यादव, अमित यादव, लुटावन यादव, संतोष यादव, यश यादव, लालू यादव, आकाश यादव, शुभम यादव, शिवम यादव, रौनक यादव, दिलीप यादव सहित कई लोग मौजूद थे। यह टूर्नामेंट क्षेत्र में खेलकूद को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण आयोजन माना जा रहा है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: शातिर अभियुक्त विशू चौहान गिरफ्तार, पाक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में था वांछित
Next: कालूपुर के समीप हाईवे बना ‘वन-वे’, चार घंटे तक लगा भीषण जाम

हो सकता है आप चूक गए हों

8b75abc6-59e7-4ad5-b19c-c74460a4f176

अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 28-07-2026
17ea3dcc-bf1b-431d-8d52-bd15439e6b69

विक्षिप्त युवक को गहमर पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया

ब्यूरो 28-07-2026
655a334d-38c7-457b-8fdd-33fca9ada45d

दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू भी बरामद

ब्यूरो 28-07-2026
CSF-Logo-500x280

भोला बिंद हत्याकांड: तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली, बिहार तक दी जा रही दबिश

ब्यूरो 28-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.