Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सोलर पम्प मैकेनिक तैयार करने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

ब्यूरो 04-11-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर| उप कृषि निदेशक, गाजीपुर ने जानकारी दी है कि राज्य कृषि विकास योजना के अंतर्गत जनपद में सोलर पम्प स्थापना एवं अनुरक्षण हेतु कुल 05 योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थियों को चयनित कर उन्हें सोलर पम्प मैकेनिक के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण सोलर पम्प की नवीनतम तकनीकी जानकारी और व्यावहारिक ज्ञान पर आधारित होगा। योजना के तहत जनपद की प्रत्येक तहसील से एक-एक अभ्यर्थी का चयन करते हुए कुल 05 प्रशिक्षण सत्रों का आयोजन किया जाएगा।

पात्रता मानदंड:

अभ्यर्थी इलेक्ट्रीशियन / इलेक्ट्रॉनिक / फिटर ट्रेड में 2 वर्षीय आईटीआई, या

इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा धारक, या

इंजीनियरिंग / कृषि इंजीनियरिंग में स्नातक होना चाहिए।
आयु सीमा: 18 से 45 वर्ष के बीच।

प्रशिक्षण प्रतिदिन 7 घंटे का होगा तथा यह कुल 15 कार्य दिवसों तक चलेगा (जिसमें अवकाश दिवस शामिल होंगे)। इस दौरान सोलर पैनल एवं सोलर पम्प निर्माता कंपनियों के अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। सफल प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा। राज्य कृषि विकास योजना के अंतर्गत आवासीय प्रशिक्षण की सभी व्यवस्थाएँ — प्रशिक्षण, आवास एवं भोजन — योजना से उपलब्ध धनराशि से वहन की जाएंगी। अभ्यर्थियों का चयन जनपद स्तरीय समिति द्वारा किया जाएगा। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार दिनांक 03 नवम्बर 2025 से 10 नवम्बर 2025 तक अपने आवश्यक प्रमाण पत्रों सहित आवेदन पत्र उप कृषि निदेशक, गाजीपुर कार्यालय में जमा कर सकते हैं।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मिशन शक्ति के तहत महिलाओं व बालिकाओं के लिए जागरूकता चौपाल का आयोजन
Next: निर्वाचक नामावली के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण संबंध में राजनैतिक दलों की बैठक संपन्न

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक 20 मार्च को

ब्यूरो 19-03-2026
IMG-20260319-WA0034

किसान गोष्ठी एवं मेले में उमड़ी भीड़, मिलेट्स व प्राकृतिक खेती पर जोर

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

बजट आहरण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, डीएम के सख्त निर्देश

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

गैस एजेंसियों पर कार्रवाई, उपभोक्ताओं के लिए नई सुविधाएं जारी

ब्यूरो 19-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.