Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं व बालिकाओं के लिए जागरूकता चौपाल का आयोजन

ब्यूरो 04-11-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20251104-WA0015.jpg

गाजीपुर| जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार सोनी के निर्देशानुसार मिशन शक्ति फेज 5.0 के विशेष अभियान के अंतर्गत जागरूकता चौपाल (17 अक्टूबर से 03 नवम्बर) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस क्रम में जनपद के बहादुरगंज, भांवरकोल, मनिहारी, मरदह एवं जखनियां क्षेत्रों में हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें घरेलू हिंसा एवं दहेज उन्मूलन जैसे गंभीर सामाजिक विषयों पर चर्चा की गई। प्रतिभागियों को इन समस्याओं के प्रभाव और समाधान के बारे में विस्तार से बताया गया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय योजना तथा अन्य सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। जेंडर स्पेशलिस्ट लक्ष्मी मौर्य ने उपस्थित महिलाओं व बालिकाओं को महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं — निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड हेल्पलाइन, तथा दत्तक ग्रहण इकाई — की विस्तृत जानकारी दी।
साथ ही विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर उनकी उपयोगिता बताई गई —
1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1090 (महिला पावर हेल्पलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 108 व 102 (एम्बुलेंस सेवा) आदि। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता, और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक
Next: सोलर पम्प मैकेनिक तैयार करने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.