गाजीपुर। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील पांडेय एवं अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में बाल सुधार गृह, गाजीपुर में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों एवं उपस्थित जनसमूह को मानसिक स्वास्थ्य और मानसिक विकारों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के दौरान नशीली दवाओं के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों पर विशेष चर्चा की गई। बच्चों को नशे की आदत को छोड़ने में काउंसलिंग की महत्ता समझाई गई तथा बताया गया कि जरूरत पड़ने पर इस संबंध में सहायता जिला अस्पताल में उपलब्ध कराई जाती है।
साथ ही बच्चों को कौशल विकास, नैतिक शिक्षा तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। उपस्थित लोगों को मानसिक स्वास्थ्य टेली-हेल्पलाइन टेली मानस (Toll Free No. 14416 – 24×7 उपलब्ध) की जानकारी दी गई, ताकि आवश्यकता होने पर तुरंत परामर्श प्राप्त किया जा सके। इसके अतिरिक्त जिला में संचालित ट्रॉमा सेंटर की सुविधाओं से भी सभी को अवगत कराया गया तथा IEC गतिविधियों के माध्यम से जन-जागरूकता बढ़ाई|