Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मतदेय स्थलों के पुनर्संभीजन पर जिलाधिकारी की बैठक संपन्न

ब्यूरो 07-11-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20251106-WA0025.jpg

गाजीपुर। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा समस्त उपजिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ मतदेय स्थलों के पुनर्संभीजन एवं विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में बैठक जिलाधिकारी कक्ष में आयोजित की गई।
बैठक में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार यह स्पष्ट किया गया कि मतदेय स्थलों का सम्भाजन अधिकतम 1200 मतदाताओं के आधार पर किया जाएगा। बैठक में भाजपा, कांग्रेस, बसपा, सपा एवं आम आदमी पार्टी के जिला स्तरीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी राजनीतिक दलों को आयोग से प्राप्त निर्देशों की प्रति भी उपलब्ध कराई गई।

यह बताया गया कि 29 अक्टूबर 2025 से 04 नवम्बर 2025 के बीच मतदेय स्थलों का शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन किया गया है। सत्यापन के बाद मतदेय स्थल उसी स्थान पर निर्धारित किए जाएंगे जहाँ मतदाता वास्तविक रूप से निवास करते हैं। इसके पश्चात् मतदेय स्थलों की नई सूची 10 नवम्बर 2025 को प्रकाशित की जाएगी और इसकी प्रति सभी मान्यता प्राप्त दलों को उपलब्ध कराई जाएगी। इसके बाद राजनीतिक दलों, सांसदों एवं विधायकों के साथ बैठक कर सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि—

कोई सहायक मतदेय स्थल नहीं बनाया जाएगा।

प्रत्येक प्रत्यावेदन पर स्वमुखरित आदेश द्वारा निस्तारण किया जाए तथा प्रतिवेदन दलों को भी उपलब्ध कराया जाए।

जिन स्थानों पर नई आवासीय कॉलोनियाँ विकसित हुई हैं, वहाँ आवश्यकतानुसार नया पोलिंग स्टेशन स्थापित किया जाए।

जर्जर एवं अत्यधिक पुराने भवनों में स्थित मतदेय स्थलों को उसी मतदान क्षेत्र के उपयुक्त स्थायी भवनों में स्थानांतरित किया जाए।

पोलिंग स्टेशन की दूरी अधिकतम 2 किलोमीटर तक ही हो तथा जहां आवश्यक हो वहाँ भवन परिवर्तन सुनिश्चित किया जाए।

दिव्यांगजनों एवं अशक्त मतदाताओं की सुविधा के लिए प्रत्येक मतदेय स्थल पर रैम्प की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

किसी भी राजनीतिक दल या लेबर यूनियन कार्यालय से 200 मीटर के भीतर पोलिंग स्टेशन स्थापित नहीं किया जाएगा।

जहाँ शासकीय भवन उपलब्ध हों, वहाँ निजी भवनों में चल रहे मतदान केंद्र स्थानांतरित किए जाएंगे।

बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि राजनीतिक दल शीघ्र अपने BLA (Booth Level Agent) नियुक्त कर सूची जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराएँ। जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि जैसे ही BLO स्तर पर कार्य पूरा होगा, मतदान केंद्रों की सूची समय से उपलब्ध करा दी|

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बाल सुधार गृह में जागरूकता कार्यक्रम, नशा मुक्ति व मानसिक स्वास्थ्य पर दिया गया जोर
Next: कक्षा 8 की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.